फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   No pit in the streets of the state government

प्रदेश नहीं केंद्र सरकार की सड़कों में हैं गड्ढे

Sun, 03 Jul 2016 12:15 AM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Sun, 03 Jul 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
No pit in the streets of the state government
कार्यक्रम को संबोधित करते लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव। - फोटो : अमर उजाला
 निजी कार्यक्रम में आए लोक निर्माण मंत्री शिवपाल यादव ने कहा कि हमने देवरिया से लेकर सहारनपुर तक  सभी जिलों का संपूर्ण विकास कराया है। लेकिन केंद्र सरकार के एनएच और एनएचएआई पर टोल टैैक्स वसूलने के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्गों की हालत खराब है। पढ़ाई, सिंचाई और दवाई यूपी के सिवा पूरे देश के किसी भी प्रदेश में मुफ्त नहीं है।
विज्ञापन


शनिवार को जनपद में आयोजित एक सभा में सूबे के कद्दावर नेता शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश की प्रतिद्वंद्वी पार्टी बसपा व भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने हाल ही में बसपा के दिग्गज नेताओं के पार्टी छोड़ने की मुद्दे पर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने जनपद के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया है। इटावा के सापेक्ष औरैया में भी पुल सड़कें निर्माण समते अधिक से अधिक विकास कराए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राजमार्गों की मरम्मत के लिए प्रदेश सरकार ने अपने साझे से 169 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया है। पिछले वर्ष हुई ओलावृष्टि को राष्ट्रीय समस्या बताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों के मुआवजे के लिए केंद्र सरकार को 7500 करोड़ देने थे। जबकि प्रदेश की सरकार को 2500 करोड़ रुपये प्रदेश के किसानों को देने थे। केंद्र की किसान विरोधी सरकार ने चार माह बाद मात्र तीन हजार रुपये ही दिए। जबकि प्रदेश की सरकार ने 2500 करोड़ की जगह 3500 करोड़ रुपये दिया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता ने केंद्र सरकार को 73 संासद दिए हैं। अगर उप्र का साथ न मिलता तो केंद्र में मोदी की सरकार बनना असंभव था।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष शिवनाथ सिंह यादव, जिला पंचायत अद्यक्ष राजवीर सिंह यादव, सपा विधायक प्रमोद गुप्ता, विधायक मदन गौतम, राज्यमंत्री ठा. भोला सिंह, राज्यमंत्री मो. इरशाद, पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया, पूर्व राज्यमंत्री रामबाबू यादव, ब्लाक प्रमुख सौरभ भूषण शर्मा, ब्लाक प्रमुख अजीतमल कमलेश गौतम, अवधेश भदौरिया, अब्दुल हाफिज सत्तार, अशोक यादव, बैकुंड यादव, राजेश सिंह, ओके चौधरी सहित सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed