{"_id":"629f95389cec1665be672538","slug":"no-peace-in-the-day-due-to-power-cut-no-peace-at-night-auraiya-news-knp7011604116","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कटौती से न दिन में सुकून, न रात को चैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कटौती से न दिन में सुकून, न रात को चैन
विज्ञापन
रूपपुर गांव में बिजली न आने पर पेड़ की छाव में बैठे ग्रामीण। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। लू और गर्मी की तपिश ने लोगों को पहले से परेशान कर रखा है। इधर बिजली की आंखमिचौली ने लोगों का दिन का सुकून और रात का चैन छीन लिया है। शहरी इलाकों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कई घंटों के लिए हो रही कटौती से लोगों का बुरा हाल है। बिजली विभाग के अधिकारी ऊपर से ही कटौती होने की बात कह किनारा कर रहे हैं।
शासन से जिला मुख्यालय में 24 घंटे और तहसील क्षेत्रों में साढ़े 21 घंटे आपूर्ति का शेड्यूल तय है। इसके बाद भी तय शेड्यूल के मुताबिक लोगों को बिजली नहीं मिल पा रही है। औरैया शहर के कई फीडरों से दिन से लेकर रात तक घंटों के लिए कटौती की जा रही है। एक सप्ताह पहले बारिश व आंधी के कारण खंभे टूट गए थे, इससे शहर से लेकर गांव तक की बत्ती गुल हो गई थी।
शहर की आपूर्ति तो अगले दिन ही सुचारु हो गई, लेकिन गांवों में तीन से चार दिन आपूर्ति सुचारु करने में लग गए। तब से ग्रामीण क्षेत्रों का बुरा हाल है। अघोषित कटौती से सबसे ज्यादा असर लघु उद्योगों और किसानों पर पड़ रहा है। पिछले कई दिनों से औरैया शहर में दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच, शाम को पांच बजे से सात बजे के बीच कई बार रुक-रुक कटौती की जा रही है।
विज्ञापन
सात घंटे गुल रही बिजली
बिधूना। क्षेत्र में सोमवार को एक नंबर फीडर में खराबी होने से करीब सात घंटे बिजली गुल रही, जिससे लोग गर्मी में परेशान रहे। कटौती के साथ लो वोल्टेज भी समस्या बनी है। एक नंबर फीडर में खराबी आने से दोपहर साढ़े तीन बजे से लेकर रात साढ़े दस बजे तक जवाहर नगर, फीडर रोड दुर्गा मंदिर के पीछे, अछल्दा रोड, लोहामंडी, सब्जी मंडी आदि जगहों की आपूर्ति ठप रही। जेई रवि वर्मा ने बताया कि शेड्यूल बदला है। ऊपर बिजली कटौती हो रही है। पावर हाउस से जो बिजली मिल रही उसकी बराबर आपूर्ति की जा रही है। (संवाद)
बिजली न आने पर एसडीओ को सौंपा ज्ञापन
अछल्दा। नई बस्ती बजरंग नगर के लोगों ने मंगलवार को अधिशासी अभियंता गगन अग्निहोत्री को ज्ञापन दिया। कहा कि नहर बाजार से पछैया रोड किनारे प्लाटिंग होने बाद बजरंग नगर बस्ती बनी है। जनप्रतिनिधियों से कई बार मांग करने के बाद भी बिजली की समस्या हल नहीं हो सकी है। 2016 में बृजेंद्र सिंह नाम से कर्मी ने विभाग से एक कनेक्शन तो कर दिया गया, लेकिन कोई खंभा और लाइन अभी तक नहीं खींची जा सकी है। यहां पर 15 से ज्यादा परिवार रहते हैं। अवर अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि स्थलीय मुआयना किया जाएगा। इस दौरान अनवर अली, विनय कुमार, बलवीर सिंह, बृजेंद्र सिंह, धर्म नारायण समेत 50 से ज्यादा लोग मौजूद रहे। (संवाद)

एसडीओ गगन अग्निहोत्री को ज्ञापन देते बजरंग नगर के ग्रामीण। संवाद- फोटो : AURAIYA