फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   No female doctor, patients return without examinationNo female doctor, patients return without examination

Auraiya News: महिला डॉक्टर नहीं, कहीं बिना जांच लौटे मरीज

Sun, 08 Feb 2026 11:45 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 08 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
No female doctor, patients return without examinationNo female doctor, patients return without examination
फोटो-17-उमरैन पीएचसी में मरीज देखते ​चिकित्सक। संवाद
औरैया। जिले में रविवार को आयोजित हुए आरोग्य मेलों में कुछ केंद्रों पर अव्यवस्था और संसाधनों की कमी सामने आई। कहीं महिला चिकित्सक की तैनाती नहीं थी तो कहीं खून की जांच संभव नहीं हो सकी।
विज्ञापन

इससे मरीजों को लौटना पड़ा। कहीं पानी, शौचालय तो कहीं साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव मिला। शासन की गाइडलाइन के अनुसार हर आरोग्य मेले में पुरुष व महिला दोनों डॉक्टरों की मौजूदगी के साथ-साथ प्राथमिक जांच सुविधाएं अनिवार्य हैं, लेकिन हकीकत इससे बिल्कुल उलट नजर आई।
विज्ञापन

उमरैन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर महिला मरीजों के इलाज के लिए कोई महिला डॉक्टर नहीं है। परिसर में लगा एकमात्र हैंडपंप खराब पड़ा है, जिससे पीने के पानी की भी कोई व्यवस्था नहीं है। शौचालय है, लेकिन उसमें भी पानी नहीं है। पिछले चार वर्षों से पीएचसी में रंगाई-पुताई तक नहीं कराई गई, जिससे यह केंद्र खुद ही बीमार नजर आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बेला के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पुर्वा सुजान में डॉ. आलोक कुमार दुबे, फार्मासिस्ट मिराज अहमद, वार्ड बॉय अवनीश कुमार और लैब टेक्नीशियन देवेंद्र कुमार मौजूद रहे। दोपहर एक बजे तक 21 मरीज पहुंचे, जिनमें बुखार, खुजली व अन्य बीमारियों से पीड़ित लोग शामिल थे लेकिन सीबीसी मशीन न होने के कारण खून की सीबीसी जांच नहीं हो सकी। सिर्फ मलेरिया की जांच ही हो पाईं।
अछल्दा के पीएचसी मुहम्मदाबाद में डॉ. बी.के. सिंह, फार्मासिस्ट दीपक कुमार और सीएचओ कमलेश मौजूद मिले। यहां दोपहर एक बजे तक 29 मरीज पहुंचे। अधिकतर बुखार, खुजली और गैस की समस्या से जूझ रहे थे। जांच की सुविधा पीएचसी पर उपलब्ध न होने के कारण मरीजों को सीएचसी भेजा जा रहा है।

अजीतमल क्षेत्र के ग्राम गंगादासपुर स्थित पीएचसी पर आयोजित आरोग्य मेले में डॉ. सेवेंद्र सिंह ने मरीजों की जांच की और फार्मासिस्ट विवेक मिश्रा ने दवाएं वितरित कीं। डॉ. सेवेंद्र के अनुसार इस समय सर्दी, जकड़े बुखार, खांसी और पेट दर्द के मरीज अधिक हैं। यहां कुल 38 मरीजों का परीक्षण हुआ, लेकिन खून की जांच नहीं हो सकी। न ही यहां महिला डॉक्टर मिलीं।


सभी जगह जांच मशीनों की उपलब्धता कराई जा रही है। कई जगह जहां महिला चिकित्सक की नियुक्ति नहीं है, वहां दूसरी जगह से महिला चिकित्सकों को भेजा। व्यवस्था ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
- डॉ. सुरेंद्र कुमार, सीएमओ

फोटो-17-उमरैन पीएचसी में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद

फोटो-17-उमरैन पीएचसी में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed