फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   No female doctor or nurse, pregnant women returned untreated from the health fair.

Auraiya News: महिला डॉक्टर, नर्स नहीं, आरोग्य मेले से बेइलाज लौटीं गर्भवती महिलाएं

Sun, 30 Nov 2025 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Nov 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
No female doctor or nurse, pregnant women returned untreated from the health fair.
बिधूना। पुरवा सुजान व असजना पीएचसी में लगे मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में रविवार को महिला डॉक्टर, नर्स व आशा कार्यकर्ता नहीं पहुंचीं। इस कारण उपचार के लिए आईं गर्भवतियों को बिना जांच व दवा के लौटना पड़ा।
विज्ञापन

पुरवा सुजान स्वास्थ्य केंद्र पर डॉ. आलोक कुमार दुबे, फार्मासिस्ट मिराज अहमद, वार्ड बॉय अवनीश व एलटी देवेंद्र मौजूद थे। स्टाफ नर्स, आशा कार्यकर्ता व महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थीं। लोगों ने बताया कि अस्पताल में सफाई कर्मचारी, स्टाफ नर्स, महिला डॉक्टर व अन्य कर्मचारियों का अभाव है। सफाईकर्मी न होने से अस्पताल के पीछे गंदगी और घास खड़ी हुई है। मेले में दोपहर एक बजे तक 17 मरीजों का उपचार किया गया, लेकिन महिला स्टाफ न होने से गर्भवती महिलाओं को उपचार नहीं मिल सका। लोगों ने बताया कि आम दिनों में प्रतिदिन 50 तक मरीज अस्पताल पहुंचते हैं। जांचों के लिए उन्हें बिधूना, सहार या बेला अस्पताल जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इधर, असजना पीएचसी में डॉ. शुभम मिश्रा, फार्मासिस्ट रामआवतार, एलटी योगेंद्र सिंह व वार्ड बॉय शिवा मौजूद मिले। यहां महिला डॉक्टर, स्टाफ नर्स व एलटी की तैनाती नही हैं। सिर्फ एलटी आरोग्य मेला में ही ड्यूटी पर आते हैं। स्थानीय लोगों ने कहा कि अस्पताल में आवश्यक स्टाफ की तैनाती नहीं होने से लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि एलटी, महिला डॉक्टर व स्टाफ नर्स की कमी होने के चलते उनकी तैनाती नहीं है। इसके लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है। वहीं अजीतमल के मुरादगंज कस्बा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अहम है। यहां पर कई गांवों के लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। यहां रविवार को आयोजित हुए आरोग्य मेले में लैब टेक्नीशियन ही नहीं थे। ऐसे में पहुंचे मरीजों को बिना जांच के ही दवा बांट दी गई। मुरादगंज पीएचसी में रविवार को आयोजित हुए आरोग्य मेले में दोपहर तक 40 से ज्यादा मरीज पहुंचे। ज्यादातर मरीज मौसम संबंधी बीमारियों के थे। यहां पर डॉ. अली ने मरीजों को देखा। जरूरी परामर्श के साथ ही दवा बांटी गई। हालांकि, इस दौरान कुछ मरीजों को बिना जांच के ही दवा का वितरण किया गया। डिप्टी सीएमओ डॉ. शिशिर पुरी ने बताया कि स्टाफ की कमी कुछ जगह हो सकती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed