{"_id":"614236d18ebc3e83aa1637d9","slug":"no-clue-in-paint-shop-theft-auraiya-news-knp652411584","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेंट्स की दुकान पर हुई चोरी का नहीं लगा सुराग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेंट्स की दुकान पर हुई चोरी का नहीं लगा सुराग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईवे किनारे स्थित पेंट की दुकान पर छह दिन पूर्व हुई चोरी की घटना में पुलिस अभी अंधेरे में तीर मार रही है। घटना का अभी तक खुलासा न होने से व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने जल्द घटना का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पेंट्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अजय कुमार की गुरदयाल प्रसाद अजय कुमार नाम से शहर में हाईवे किनारे दुकान है। चोरों ने 9 सितंबर को गेट की जाली काटकर दुकान में गोलक में रखे लगभग 40-50 हजार रुपये व लाखों का पेंट चोरी किया था। मौके पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेश बाजपेई, नगर अध्यक्ष अमर विश्नोई, पेंट्स एसोसिएशन महामंत्री संतोष विश्नोई आदि व्यापारियों ने पुलिस की सक्रियता पर सवाल खड़े कर जल्द घटना का खुलासा करने की मांग की थी।
लेकिन छह दिन बीतने के बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है। इस संबंध में पुलिस का कहना है कि सर्विलांस टीम की मदद ली जा रही है। पीड़ित व्यापारी से कुछ दस्तावेज मांगे गए थे जो अभी तक नहीं दिए गए हैं। जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाएगा।