{"_id":"613e43a88ebc3e50090026f0","slug":"no-arrange-ment-in-goshala-auraiya-news-knp6517966174","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थाई गौशाला करचला में अव्यवस्थाओं से दमतोड़ रहे गोवंश, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थाई गौशाला करचला में अव्यवस्थाओं से दमतोड़ रहे गोवंश, एक की मौत
विज्ञापन
गोशाला परिसर में भरा पानी व कीचड़ और मौजूद गोवंश
- फोटो : AURAIYA
सहायल (औरैया)। प्रशासन की लाख कवायद के बाद भी गोशाला में व्यवस्था में सुधार होता नहीं दिख रहा है। व्यवस्था में खींचतान के कारण गोवंशों की जान जा रही है। सहार ब्लॉक के करचला गांव में अस्थायी गोशाला में रविवार को एक गोवंश की मौत हो गई। वहीं कई गोवंश बीमार और कुपोषित हैं। गोवंश के शव को कुत्ते नोच रहे हैं। ग्रामीणों ने गोशाला संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जिम्मेदारों का कहना है कि सुधार न होने पर संचालक पर कार्रवाई की जाएगी।
गोवंशों को आसरा देने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अस्थायी गोशालाओं के संचालन के निर्देश दिए थे। मंशा थी कि नगर पालिका व स्थानीय प्रशासन की देखरेख में गोवंशों की देखभाल हो और उन्हें चारा-पानी समय से मुहैया कराया जाए। इसके लिए बाकायदा बजट भी दिया जा रहा है, लेकिन सरकार की मंशा पूरी नहीं हो रही है।
करचला गांव में खुली अस्थायी गोशाला के हालात यह हैं कि यहां पर गोवंशों का रखरखाव ठीक से नहीं हो रहा है। रविवार को गोशाला में एक गोवंश की मौत हो गई। जबकि एक गोवंश का कंकाल परिसर में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। बारिश के बाद गोशाला परिसर में कीचड़ होने से गोवंश गंदगी के बीच खड़े नजर आए।
विज्ञापन
गोशाला में हैं 294 गोवंश
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक गोशाला में 294 गोवंश रजिस्टर में दर्ज हैं। खंड विकास अधिकारी मुनीष सिंह ने बताया कि शनिवार को हुई बारिश की वजह से गोशाला परिसर में पानी भर गया। जिससे कीचड़ हो गया। जल्द ही गोशाला में व्यवस्था सुधारी जाएगी।
स्पष्टीकरण मांगने के बाद भी नहीं सुधरे हालात
रविवार को करचला गोशाला में एक गोवंश की मौत के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। गोवंश की मौत की खबर सेवादारों ने अधिकारियों को दी। खंड विकास अधिकारी मुनीष कुमार ने बताया कि पहले हुई गोवंशों की मौत पर दो बार गोशाला संचालक से स्पष्टीकरण मांगा जा चुका है। रविवार को गोवंश की मौत के बाद फिर से स्पस्टीकरण मांगा जा रहा है। अगर जल्द गोशाला की स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो संचालक के खिलाफ करवाई की जाएगी।