Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Night temperature reached 8 degrees, bone chilling cold started

Auraiya News: रात का पारा आठ डिग्री पहुंचा, हाड़ कपाऊ ठंड शुरू

Thu, 19 Dec 2024 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Night temperature reached 8 degrees, bone chilling cold started
औरैया। उत्तर-पश्चिम दिशा में चलने वाली हवाओं का असर तापमान में दिखने लगा है। दिन में धूप निकलने से राहत मिल रही है, लेकिन रात के समय हाड़ कपाऊ ठंड के तेवर तल्ख हो गए हैं। इसका असर गुरुवार की सुबह नौ बजे तक देखने को मिला। वहीं रात को न्यूनतम पारा आठ डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। दिन में भी सर्दी का एहसास होने पर लोगों ने ऊनी कपड़े पहनना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक शीत लहर ने एक सप्ताह पहले दस्तक दी है। दिन और रात का तापमान गिरता जा रहा है। लोगों को गलन भरी सर्दी का एहसास होने लगा है। ऐसे में नए साल का आगाज कड़ाके की ठंड के साथ होने की संभावना है। मौसम विभाग की वेबसाइट से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार पिछले साल 19 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस था। कुछ दिन स्थिरता के बाद बाद में तापमान में गिरावट देखने को मिली थी। अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस पहुंचने में 10 दिन लगे थे।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. अनंत कुमार ने बताया कि गुरुवार को अधिकतम तापमान धूप के चलते 23.5 डिग्री देखने को मिला। जबकि रात का तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिन के समय पश्चिम दिशा में हवाएं नौ से 19 किलो मीटर और रात के समय सात से 13 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार पांच दिनों बाद से घना कोहरा शुरू होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed