फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   NHM workers to go on indefinite strike if their demands are not met by 12th

Auraiya News: 12 तक मांगे पूरी न होने पर एनएचएम कर्मी करेंगे अनिश्चितकालीन हड़ताल

Wed, 07 Oct 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
NHM workers to go on indefinite strike if their demands are not met by 12th
सीएचसी अधीक्षक को ज्ञापन सौंपते कर्मी। संवाद
- सीएचसी अधीक्षक को सौंपा छह सूत्रीय मांगों का ज्ञापन
विज्ञापन

- सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन व लंबित मानदेय का भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने अपनी छह सूत्रीय मांगों को लेकर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। यह कदम प्रदेशव्यापी चरणबद्ध आंदोलन के तहत उठाया गया है।
संविदा कर्मियों ने कहा कि वे लंबे समय से स्वास्थ्य विभाग में रीढ़ की हड्डी बनकर सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन उनकी सेवा सुरक्षा, नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन जैसी न्यायोचित मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि 12 अक्तूबर तक उनकी मांगों पर कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया, तो सभी एनएचएम संविदा कर्मी पूर्ण रूप से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
विज्ञापन

ज्ञापन में संविदा कर्मियों का नियमितीकरण व सेवा सुरक्षा दी जाए, समान कार्य-समान वेतन का नियम लागू किया जाए। इसके साथ ही लंबित मानदेय व वेतन का तत्काल भुगतान हो, पदानुसार मानदेय में वृद्धि की जाए, शोषण व भेदभावपूर्ण नीतियों को समाप्त किया जाए, संविदा कर्मियों के हित में स्पष्ट नीति बनाई जाए। ज्ञापन सौंपने के दौरान सीएचसी में तैनात कई संविदा कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
एनएचएम कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
सहार। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर बुधवार को लगातार तीसरे दिन काली पट्टी बांधकर विरोध जताया। सीएचसी में प्रकाश विश्वास, सुधीर कुमार, अनुराग वर्मा, सूर्यप्रताप, सोनिका सक्सेना, दीनदयाल और संजय कुमार समेत एनएचएम स्टाफ ने प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कहा कि कई बार मांगें शासन-प्रशासन के सामने रखी गईं, लेकिन समाधान नहीं हुआ। चेतावनी दी कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed