फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   New Year gift for Cleaning personnel

सफाई कर्मियों को नए साल का तोहफा

Fri, 01 Jan 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Fri, 01 Jan 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
New Year gift for Cleaning personnel
नगर पालिका प्रशासन ने सफाई कर्मियों को नए साल में वेतन वृद्धि का तोहफा दिया है। पालिका परिसर में आयोजित कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रतिनिधि व ईओ ने शासनादेश मिलते ही सफाई कर्मियों की मंशा पूरी कर उन्हें खुश कर दिया। इस नए आदेश के लागू होने से अब पालिका के ऊपर 12 लाख रुपये प्रतिमाह का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने कहा कि साढ़े तीन साल के उनके कार्यकाल में पालिका सफाई कर्मियों की सुख सुविधा का पूरा ख्याल रखा गया है। शासन के आदेश के तहत सभी के वेतन में वृद्धि की गई है। इसके चलते अभी तक अधिकतम 6900 रुपये प्रतिमाह पाने वाले सफाई कर्मियों को अब अगले माह से 14 800 रुपये का भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों का पालिका पूरा ध्यान रख रही है। ऐसे में सफाई कर्मियों को भी पालिका के कामों को पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निर्वाहन करना चाहिए। नगर में सफाई दिखेगी तो पालिका का नाम भी रोशन होगा। वहीं वेतन बढ़ाए जाने की घोषणा सुनते ही सफाई कर्मियों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर ईओ राधा तिवारी ने सफाई कर्मियों को नए साल की शुभकामनाएं दी। कहा कि वह स्वच्छता अभियान को साकार करने में पालिका का पूरी लगन से सहयोग करें। इस मौके पर पालिका के वरिष्ठ लिपिक मनोज पोरवाल, एकाउंटेंट हरीओम त्रिपाठी, एसआई ओंकार सिंह, सभासद विवेक पोरवाल, राजेश बाजपेई, रामू पेंटर, नरेंद्र तोमर, राजेंद्र तिवारी सहित अन्य सभासदगण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कृष्ण मुरारी मिश्रा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed