फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   New 12 ambulance vehicles reached the district

जिले में पहुंची नई 12 एंबुलेंस गाडिय़ां

Fri, 25 Oct 2019 11:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
New 12 ambulance vehicles reached the district
औरैया। जिलेे में पूर्व में संचालित 16 एंबुलेंस गाड़ियों में खराब हुई 108 व 102 नंबर की 12 गाड़ियों के वापस जाने के बाद शासन से नई एंबुलेंस भेज दी हैं। शुक्रवार को उक्त गाड़ियां जिले में पहुंच गईं। ये एंबुलेंस मरीजों को समय से चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराने को तत्पर रहेंगी।
विज्ञापन

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जिले को 102 व 108 नंबर की 12 नई गाड़ियां उपलब्ध करा दी गई हैं। आधुनिक जीवन रक्षक प्रणाली (एएलएस) से लैस एंबुलेंस की सौगात मिलने से जिले में मरीजों को काफी राहत मिलेगी। अब उपलब्ध गाड़ियां जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर पूर्व की तरह तैनात की जाएंगी। इस संबंध में 108 व 102 एंबुलेंस के जिला प्रभारी जय नरायन वर्मा ने बताया कि शासन स्तर से उपलब्ध कराई गईं 12 गाड़ियां शुक्रवार की शाम तक जिले को मुहैया करा दी गई हैं। बताया कि उक्त एंबुलेंस में से दो एंबुलेंस अजीतमल, एक अछल्दा, दो बिधूना, एक एरवाकटरा, दो सहार-दिबियापुर, दो लहरापुर व एक 50 शैय्या जिला संयुक्त चिकित्सालय तथा एक एंबुलेंस 100 शैय्या युक्त जिला चिकित्सालय चिचौली को उपलब्ध कराई गई हैं। बताया कि इन एंबुलेंस का शीघ्र ही उद्घाटन किया जाएगा। बताया कि उपरोक्त एंबुलेंस में से तीन अक्तूबर माह के पहले सप्ताह में ही जनपद में आ चुकी थीं। शेष एंबुलेंस शुक्रवार को आ गई हैं। एंबुलेंस में (एडवांस लाइफ सपोर्ट सिस्टम) लगा है। इसमें वेंटीलेटर, पंप सेक्शन मशीन, ब्लड सुगर मशीन, ऑक्सीजन के अलावा आपातकालीन स्थित से निपटने के लिए पर्याप्त दवाएं मौजूद हैं। नई एंबुलेंस की सौगात मिलने पर जिले के 50 शैय्या अस्पताल व 100 शैय्या अस्पताल के अलावा विभिन्न सीएचसी व पीएचसी के डॉक्टरों व कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed