{"_id":"6a3ec7596f0350ca3309dc9f","slug":"nephew-of-former-mlc-kamlesh-pathak-accused-of-robbery-arrested-auraiya-news-c-211-1-aur1009-147207-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लूटपाट का आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक का भतीजा गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लूटपाट का आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक का भतीजा गिरफ्तार
Sat, 27 Jun 2026 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 27 Jun 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
औरैया। अधिवक्ता अतुल पाठक को पिस्टल सटाकर लूटपाट, मारपीट और मोबाइल तोड़ने के मामले में आरोपी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के भतीजे विशाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कोतवाल राजकुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को इंडियन ऑयल चौकी प्रभारी गणेश गुप्ता फोर्स के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान लूट के आरोपी के गांव के बाहर होने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर गांव भाड़ारीपुर निवासी विशाल उर्फ सुमित पाठक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गांव निवासी अधिवक्ता अतुल पाठक 17 सितंबर 2025 को कचहरी जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जैसे ही वह गांव के बाहर कन्या विद्यालय के पास पहुंचे, तभी पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक के भतीजे विशाल ने तीन अज्ञात साथियों ने उन्हें रोक लिया।
विज्ञापन
अधिवक्ता के बताया था कि आरोपी विशाल ने अपनी कमर से अवैध पिस्टल निकाली और उनकी छाती पर सटा दी। आरोप है कि वह शराब पीने के लिए एक हजार रुपये की मांगने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उन्हें पीट दिया था। बाद में जेब से 4700 रुपये निकाल ले गए थे।
लूटपाट के दौरान आरोपी विशाल ने अपने परिवार का रसूख दिखाते हुए पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक का नाम लिया। कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए आरोपी को पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया है।