फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nephew arrested for killing uncle by bricking him

Auraiya Murder: चाचा की हत्या करने का मामला, ईंट मारने वाला भतीजा गिरफ्तार, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sun, 09 Apr 2023 12:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Updated Sun, 09 Apr 2023 12:44 AM IST
सार

मिश्रीपुर में गुरुवार की रात श्याम नारायण दुबे (65) की भतीजे महेंद्र कुमार ईंट मार दी थी। इससे गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। 

विज्ञापन
Nephew arrested for killing uncle by bricking him
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के मिश्रीपुर में नशे की हालत में हुए विवाद के बाद भतीजे ने चाचा की ईंट मार कर हत्या की थी। पुलिस ने आरोपी भतीजे को पढ़ीन पुल के पास पुलिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

एएसपी दिगंबर कुशवाहा ने बताया कि आरोपी महेंद्र दुबे को फफूंद में पढ़ीन पुल की पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। जहां चाचा श्याम नारायण के कुछ कहने पर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी।
विज्ञापन

इस बीच दोनों के बीच खींचतान भी हुई, जिसमें चाचा को धक्का लग और इस महेंद्र ने नशे में ईंट भी मार दी। घटना के बाद से आरोपी गांव से फरार था। वहीं आरोपी के गिरफ्तार किए जाने के बाद चर्चा रही कि मृतक श्याम नारायण दुबे हार्ट के भी मरी थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दो बार पहले भी उन्हें अटैक पड़ चुका था। दोनों के बीच विवाद की कोई ठोस वजह सामने नहीं आयी है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त ईंट भी बरामद कर उसे जेल भेज दिया है। बता दें कि मिश्रीपुर में गुरुवार की रात श्याम नारायण दुबे (65) की भतीजे महेंद्र कुमार ईंट मार दी थी।

इससे गंभीर हालत में परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। मृतक के पुत्र राहुल ने चचेरे भाई पर ईंट से वार कर पिता की हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed