{"_id":"66eb28cc07ac725f37079814","slug":"neeraj-became-president-of-trade-board-achalda-and-anil-became-general-secretary-auraiya-news-c-211-1-aur1005-116693-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: व्यापार मंडल अछल्दा के नीरज अध्यक्ष व अनिल बने महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: व्यापार मंडल अछल्दा के नीरज अध्यक्ष व अनिल बने महामंत्री
विज्ञापन
औरैया। उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) की बैठक शहर में बुधवार की शाम संपन्न हुई। इसमें अछल्दा कमेटी का गठन किया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए जाने के साथ ही उनका माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बैठक हलवाई खाना स्थित एक व्यापारी के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई। जिला अध्यक्ष राजेश बाजपेई उर्फ बबलू ने बताया कि संगठन ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा है। बताया कि सर्वसम्मति से अछल्दा व्यापार मंडल की नगर कमेटी का गठन किया। इसमें उद्योग व्यापार मंडल (मिश्रा गुट) का नीरज पोरवाल उर्फ टीनू बाबा को नगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
अनिल कुमार पोरवाल को नगर महामंत्री मनोनीत किया गया। इसी प्रकार से रंजन कुमार गुप्ता को नगर कोषाध्यक्ष, विनीत कुमार दुबे को जिला मंत्री मनोनीत किया। सभी पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निर्वहन करने व दुकानदारों और व्यापारियों के हितों में आवाज उठाने की बात कही। इस मौके पर रामकुमार विश्नोई, दीपक अग्रवाल, मलखान सिंह सर्राफ, अमर विश्नोई, स्वतंत्र अग्रवाल, सतीश वर्मा, रीतेश गुप्ता आदि रहे।