फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   near river bridge found mate's body

Auraiya News: नदी पुल के पास मिला मेट का शव

Fri, 03 Mar 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 03 Mar 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
near river bridge

found mate's body
-
विज्ञापन


सहायल। दिबियापुर-बेला मार्ग के दिनवामऊ अरिंद नदी के पुल के पास गुरुवार सुबह सिंचाई विभाग के मेट का शव सड़क किनारे पड़ा मिला। ग्रामीणों की सूचना पर एसपी चारु निगम व एएसपी दिगंबर कुशवाहा फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूछताछ की।
दिबियापुर के परमहंस नगर निवासी सर्वेश (35) सिंचाई विभाग दिबियापुर में मेट थे। पिता सुरेश चंद्र ने बताया कि बुधवार शाम को बेटा सहार जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक न लौटने पर खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चल सका था। गुरुवार सुबह बेटे का शव सहायल थाना क्षेत्र के दिनवामऊ अरिंद नदी पुल के पास पड़ा मिला। उसके सिर व शरीर पर चोट के निशान थे। पुल के पास से गुजर रहे ग्रामीणों ने शव पड़ा देख सूचना पुलिस को दी। सहायल थाने की पुलिस को मौके से बाइक मिली। नंबर के आधार पर पुलिस ने शव की पहचान उसके पास मिले कागजातों के आधार पर कर जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन

एसपी व एएसपी ने परिजनों व मौजूद ग्रामीणों से पूछताछ की। परिजनों ने बताया कि युवक की 19 जून 2009 को कानपुर में शादी हुई थी। युवक की दो बेटियां सहजल व ईशु है। प्रथम दृष्टया दुर्घटना लग रही है। पिता की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच व वाहन की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने से स्थिति और साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed