Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Named accused arrested along with stolen jewelry

Auraiya News: टप्पेबाज ने व्यापारी का रुपयों भरा थैला किया पार

Thu, 12 Jan 2023 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jan 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
Named accused arrested along with stolen jewelry
औरैया। खरीदारी करने के दौरान चोरों ने कानपुर देहात निवासी एक किराना व्यापारी का रुपयों से भरा थैला उसके पिकप से उड़ा दिया। घटना की जानकारी पर पहुुंची पुलिस ने चोरों की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले।
विज्ञापन

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र निवासी पिंटू गुप्ता ने बताया कि उसकी मंगलपुर में किराने की दुकान है। गुरुवार दोपहर लगभग दो बजे वह शहीद पार्क मार्केट में सामान की खरीदारी कर रहे थे। उन्होंने 2.20 लाख रुपये भरा थैला पिकप पर रख दिया। इसके बाद वह दुकान पर सामान खरीदने लगे।
विज्ञापन

इस बीच चोरों ने पिकप से थैला पार कर दिया। जब पीड़ित दुकानदार को रुपये देने के लिए पिकप के पास पहुंचा तो थैला गायब मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर व्यापारी से पूछताछ की। इसके बाद पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि व्यापारी का रुपयों भरा थैला चुराया गया है। चोर को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed