फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nagla Ramdhan beat Gansipur by 7 runs

Auraiya News: नगला रामधन ने गांसीपुर को 7 रन से हराया

Sun, 28 May 2023 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 28 May 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
Nagla Ramdhan beat Gansipur by 7 runs
अछल्दा। क्षेत्र के नगला रामधन मुहम्मदाबाद में देवा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित टूर्नामेंट में शनिवार को नगला रामधन और गांसीपुर के बीच फाइनल मैच खेला गया। कांटे के मुकाबले में नगला रामधन ने सात रनों ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

फाइनल मुकाबले की शुरुआत दोनों टीमों के बीच टॉस कराकर किया गया। नगला रामधन के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। सलामी बल्लेबाज ऋषि व उपेंद्र ने 40 रनों की साझेदारी कर टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। इसके बाद कोई भी बल्लेबाज अपने बल्ले से खास कमाल न दिखा सका। 13वें ओवर में पूरी टीम 80 रनों के स्कोर पर पवेलियन लौट गई।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गांसीपुर टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पहले ही ओवर में दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। दो विकेट के बाद बल्लेबाजी करने उतरे अन्नू व अंकित ने 43 रनों की साझेदारी कर टीम की मैच में वापसी कराई। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। पूरी टीम 73 रनों पर ऑल आउट हो गई। नगला रामधन के खिलाड़ी ऋषि को चार विकेट चटकाने पर मैन ऑफ द मैच चुना गया। आयोजक कमेटी ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed