{"_id":"cb1ae1614c187fa7171a7e238b9c94ff","slug":"nagar-panchayat-sanitation-campaign-launched-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर पंचायत ने चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पंचायत ने चलाया स्वच्छता अभियान
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 02 Jan 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
भारत सरकार के स्वच्छ भारत मिशन अभियान के तहत नगर पंचायत प्रशासन की ओर से नगर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को स्वच्छता के प्रति होर्डिंग लगाकर जागरूक किया जा रहा है। इसके साथ ही नगर पंचायत की ओर से एक पखवारे से सफाई अभियान में सहयोग की सभी के अपील भी की गई है।
केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छ भारत मिशन की अलख प्रदेश में जगाई जा रही है। जिसके क्रम में नगर पंचायत में स्वच्छता अभियान शुरू करा दिया गया है। अभियान का प्रचार भी प्रमुख चौराहों, तिराहों पर होर्डिग लगाकर जागरूकता फैलाई जा रही है। इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोहम्मद इजहार अहमद मेव ने बताया कि स्वच्छता अभियान के तहत पिछले 15 दिनों से सफाई अभियान चल रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी अजय कुमार सचान ने बताया कि केंद्र सरकार के निर्देश पर नगर पंचायत प्रशासन की ओर से स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। होर्डिंग के माध्यम से लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया जा रहा है। सभी लोगों ने सफाई अभियान को सफल बनाने की अपील की गई है। जिससे नगर पंचायत को गंदगी मुक्त बनाया जा सके। इसके पूर्व भी नगर पंचायत की ओर से कई बार सफाई अभियान चलाए जा चुके है।