फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Nagar Panchayat Dibiyapur's budget loss of 18.71 lakh deficit

नगर पंचायत दिबियापुर का 18.71 लाख घाटे का बजट पास

Fri, 29 May 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat Dibiyapur's budget loss of 18.71 lakh deficit
ोटो 29 एयूआरपी 20- शुक्रवार को नगर पंचायत दिबियापुर में हुई बजट बैठक शामिल नगर पंचायत अध्यक्ष व सभास? - फोटो : AURAIYA
नगर पंचायत दिबियापुर की बोर्ड बैठक शुक्रवार को पंचायत सभागार में हुई। बैठक में 18.71 लाख का घाटे का बजट पास हुआ। साथ ही लगभग एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का प्रस्ताव पास किया गया।
विज्ञापन

बैठक में अनुमानित आय लगभग 283228162 रुपये एवं अनुमानित व्यय लगभग 28 करोड़ 51 लाख रुपये का बजट पास हुआ। इस प्रकार 18.71 लाख रुपये घाटे का बजट पास हुआ।
नगर पंचायत क्षेत्र में एक ओवरहेड टैंक, पेयजलापूर्ति से अछूते मोहल्लों में पाइप लाइन बिछवाने, टैंकर एवं कूड़ादान क्रय करने एवं अन्य निर्माण कार्यों समेत एक करोड़ रुपयों के विकास कार्यों के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
विज्ञापन

बैठक में नगर पंचायत चेयरमैन अरविंद पोरवाल, अधिशासी अधिकारी मोनिका उमराव, वरिष्ठ लिपिक नरेंद्र सिंह राजावत के अलावा सभासद रानी देवी, साधना देवी, गीता देवी, रेखा देवी, साधना पोरवाल, ललिता दिवाकर, राधा राजपूत, रजत यादव, अखिलेश बाथम समेत नौ सभासद मौजूद रहे। इनमें तीन मनोनीत सभासद भी शामिल रहे। जबकि नौ अन्य सभासद बैठक में नहीं पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, सोशल मीडिया पर इस बात की पोस्ट डाली गई कि बैठक में न पहुंचने वाले सभासदों ने एक दिन पहले ही बजट बैठक का बहिष्कार करने का निर्णय ले लिया था। हालांकि जब बैठक में अनुपस्थित रहने वाले एक सभासद प्रदीप कुमार से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि वह कल से औरैया में हैं।

बजट बैठक का बहिष्कार करने के लिए बैठक होने के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। साथ ही यह भी कहा कि उनकी बैठक में अनुपस्थित रहने वाले सभासदों से उनकी बात हुई है। सभासदों ने बताया है कि शनिवार को वह लोग इस संबंध में जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed