{"_id":"a3c053f8249edda6ce7cc4558aeae96f","slug":"nag-panchami-festival-was-celebrated-with-reverence-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धा के साथ मनाया गया नाग पंचमी पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धा के साथ मनाया गया नाग पंचमी पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Thu, 20 Aug 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाग पंचमी का पर्व जिले में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। शिवालयों में जाकर भक्तों ने भगवान शिव की पूजा अर्चना की। वही गली मोहल्लों में नाग देवता के दर्शन कराने के लिए सपेरे घूमते नजर आए। नाग पंचमी पर देवकली में लगे में मेला के दौरान महिलाओं ने जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन
बुधवार सुबह से ही भक्तों की भीड़ देवकली स्थित शिव मंदिर में दर्शन को उमड़ पड़ी। नाग पंचमी पर भगवान शिव के दूत नाग देवता की विधि विधान से पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
महिलाओं ने कच्चे दूध, बेल पत्र, धतूरा, गेंदा का फूल व भभूत आदि से भोले बाबा की पूजा कर उन्हें प्रसन्न किया। साथ ही काल सर्प के दोष से बचने के लिए घर-घर में नाग देवता की पूजा की गई। इस मौके पर महिलाओं ने गेरू से दरवाजे पर नाग देवता का चित्र बनाकर पूजा की। घरों में पूजन अर्चन के बाद सभी ने पकवान का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
मठिया पर नाग पंचमी पर लगता है मेला - मुरादगंज (औरैया)। कस्बे से पांच किलोमीटर दूर स्थित ग्राम हैदरपुर के पक्का तालाब स्थित मठिया अपनी पौराणिक मान्यता के चलते भक्तों की आस्था का केंद्र रहा है।
250 वर्ष पुराने इस मंदिर में नाग पंचमी पर मेला का आयोजन होता है। कहते हैं कि नाग पंचमी की रात यहां नाग-नागिन का जोड़ा मंदिर में आकर भोले बाबा का आशीर्वाद लेता है।