फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mutilated body found beside DFC track

Auraiya News: डीएफसी ट्रैक किनारे मिला क्षत-विक्षत शव

Thu, 11 Jun 2026 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 11 Jun 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Mutilated body found beside DFC track
फोटो-35 घटनास्थल पर जांच करती पुलिस। स्रोत:पुलिस
दिबियापुर। थानाक्षेत्र के गांव कैंजरी के पास बुधवार को डीएफसी रेलवे लाइन के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की शिनाख्त के लिए पुलिस सोशल मीडिया की मदद ले रही है।
क्षेत्र के गांव कैंजरी के पास बुधवार को खंभा संख्या 573/19-21 के पास ग्रामीणों ने एक शव पड़ा देखा। सूचना मिलते ही हरचंदपुर चौकी प्रभारी जयेंद्र सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेते हुए ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस की प्राथमिक जांच में आशंका जताई गई कि शव करीब तीन से चार दिन पुराना है।

चेहरा बुरी तरह विकृत हो चुका था और उसके दोनों पैर कटे हुए पाए गए, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी। युवक की उम्र 35 से 40 के बीच मानी जा रही है।
मृतक ने काले रंग का लोअर और काली शर्ट पहनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम हाउस के लिए भेज दिया गया है। पहचान के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा लिया जा रहा है। शिनाख्त होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। पहचान के साथ-साथ हत्या या हादसे के बिंदु पर जांच की जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed