{"_id":"60f2a69a8ebc3ec254124ee7","slug":"murder-of-his-wife-by-hitting-the-rod-after-the-dispute","type":"story","status":"publish","title_hn":"रॉड मारकर की पत्नी की हत्या: विवाद के बाद पति ने किए ताबड़तोड़ कई वार, हत्या की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रॉड मारकर की पत्नी की हत्या: विवाद के बाद पति ने किए ताबड़तोड़ कई वार, हत्या की रिपोर्ट दर्ज
Sat, 17 Jul 2021 03:15 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 17 Jul 2021 03:15 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया के सहायल थाना क्षेत्र के पूराकला में गुरुवार देर रात पति ने लोहे की रॉड से कई वार कर पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद फरार हो गया। शुक्रवार सुबह पड़ोसियों की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने पति समेत चार के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।
पूराकला निवासी राजकुमार का गुरुवार शाम पत्नी सोनी (28) से किसी का बात को लेकर विवाद हुआ था। इससे नाराज राजकुमार ने देर रात सोनी के सिर पर लोहे की रॉड से कई वार कर दिए। बहू की चीखपुकार सुन ससुराली मौके पर पहुंचे तो राजकुमार भाग गया।
थोड़ी देर बाद ही सोनी ने दम तोड़ दिया तो अन्य ससुराली भी फरार हो गए। पड़ोसियों ने सुबह मृतका के मायके मधेपुर सिमरिया जनपद कन्नौज में पिता सुंदरलाल को सूचना दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि दामाद अक्सर बेटी से घर से रुपये मांगने का दबाव डालता था।
विज्ञापन
इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होता था। गुरुवार को भी इसी को लेकर झगड़ा होने के बाद हत्या किए जाने की जानकारी मिली है। सीओ औरैया सुरेंद्र नाथ यादव ने बताया कि ससुराली फरार हैं। पिता की तहरीर पर पति राजकुमार, सास रेशमा, देवर सतेंद्र, ससुर गिरधारी लाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी की जाएगी।