फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   murder accused giving threat

पुत्री के हत्यारे दे रहे धमकी, समझौते का बना रहे दबाव

Mon, 09 Aug 2021 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
murder accused giving threat
फफूंद (औरैया)। पुत्री के हत्यारों की गिरफ्तारी अजीतमल कोतवाली पुलिस नहीं कर रही है। मृतका के परिजनों पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। समझौता न करने पर धमकाया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने एसपी को शिकायती पत्र देकर पुत्री के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला कटरा हेमनाथ निवासी शांति देवी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी पुत्री राधा की पति हेमेंद्र निवासी बल्लापुर कोतवाली अजीतमल व अन्य ससुरालियों ने 20 जुलाई को मारपीट कर व गले में रस्सी बांधकर हत्या कर दी थी। कोतवाली अजीतमल में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

लेकिन पुलिस ने किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं की। अब वह समझौता करने का दबाव बना रहे हैं। कोतवाली पुलिस द्वारा लगातार उन्हें गुमराह किया जा रहा है। पीड़िता ने शक जताया कि पुत्री के हत्यारोपियों ने पुलिस से साठगांठ कर ली है। जिससे पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। पीड़िता ने एसपी से पुत्री के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed