फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   mukhyamantri igrs portal

औरैया: पोर्टल पर हुई शिकायत सही मिलने पर ग्राम पंचायत सचिव निलंबित

Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
mukhyamantri igrs portal
औरैया। मुख्यमंत्री आइजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के संबंध में शुक्रवार को डीएम अभिषेक सिंह ने मौके पर जाकर जांच की। इसमें पांच शिकायतों में सिर्फ एक शिकायत सही पाई गई। चार शिकायतों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को नोटिस दिए जाने के साथ ही एक ग्राम पंचायत सचिव के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने पढ़ीन गांव निवासी आशुतोष द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र के निर्माण कार्य को गुणवत्ता के संबंध में की गई शिकायत पर मौके पर गांव जाकर निरीक्षण किया, जिसमें शिकायत सही मिली। इस पर उन्होंने सख्त रवैया अपनाते हुए बीडीओ अनिल गुप्ता व ग्राम पंचायत सचिव राजीव शुक्ला के खिलाफ विभागीय कार्रवाई एवं प्रधान राजपाल सिंह को नोटिस जारी करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

इसके बाद मुकेश चंद निवासी रौतियापुर की अधूरे शौचालय के संबंध में की गई शिकायत पर का निरीक्षण किया तो सही पाई। डीएम ने इस लापरवाही पर ग्राम पंचायत सचिव आवेश कुमार के निलंबन की कार्रवाई के साथ ग्राम प्रधान अंबिका प्रसाद को नोटिस जारी करने के आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव चिरहूली निवासी सुरेंद्र सिंह द्वारा पोर्टल पर आवास दिलाने के संबंध में प्रकरण सही पाए जाने पर डीएम ने बीडीओ को लाभार्थी को आवास उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कखावतू निवासी शिवसागर द्वारा जलभराव की शिकायत पोर्टल पर की गई।

उन्होंने ग्राम पंचायत सचिव एवं ग्राम प्रधान को जल निकासी के सख्त निर्देश दिए। जबकि एक शिकायत सही नहीं पाई गई। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed