{"_id":"5ed7cf878ebc3e90731e734d","slug":"motor-accident-claim-cases-will-now-be-settled-in-new-court-auraiya-news-knp5635525167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवस्थापित सत्र न्यायालय में सुने जाएंगे मोटर दुर्घटना क्लेम के मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवस्थापित सत्र न्यायालय में सुने जाएंगे मोटर दुर्घटना क्लेम के मामले
विज्ञापन
मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण (न्यायालय) शहर के तिलक नगर स्थित किराये के भवन में संचालित होने लगा है।
इस नए अभिकरण के पीठासीन न्यायिक अधिकारी मेहफूज अली ने नए न्यायालय भवन का अवलोकन कर शीघ्र न्यायिक कार्य शुरू होने के संकेत दिए।
मोटर दुर्घटना क्लेम के मामले अभी तक जिला न्यायालय परिसर के विभिन्न न्यायालयों में निस्तारित होते थे।
अब शासन ने परिवहन विभाग की ओर से इन सभी क्लेमों के लिए एक अलग मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण चालू कर दिया है।
इसके लिए मोहल्ला तिलक नगर में किराये के एक भवन को इस न्यायालय के लिए तैयार किया गया है। जिला जज के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सत्य प्रकाश त्रिपाठी व कोर्ट मैनेजर विपिन कुमार सिन्हा ने बताया कि न्यायाधिकारी ने चार मई को पद भार ग्रहण कर लिया है।
लेकिन लॉकडाउन के चलते न्यायालय में विधिवत न्यायिक कार्य शुरू नहीं हो सका। वरिष्ठ अधिवक्ता महावीर शर्मा के अनुसार जनपद न्यायालय में लंबित मोटर दुर्घटना क्लेम की सभी फाइलें इस नए न्यायालय को ट्रांसफर कर दी गई है। अगले माह तक मामलों के निस्तारण में तेजी आएगी।
अब एमएसी के जिले के सभी मामले नवस्थापित मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण तिलक नगर में सुने जाएंगे। पीठासीन न्यायाधीश मेहफूज अली इसके पहले एडीजे पद पर जिले में सेवाएं दे चुके हैं।