फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mother killed all three children by drowning them, Sonu saved their lives by pretending to be unconscious

Auraiya News: तीनों बच्चों को मां ने डुबोकर था मारा, बेहोशी का नाटक कर सोनू ने बचाई जान

Fri, 28 Jun 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Mother killed all three children by drowning them, Sonu saved their lives by pretending to be unconscious
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव ताल्हेपुर समीप सेंगुर नदी में बेरहम मां ने चचेरे देवर के साथ प्रेम-प्रसंग के चलते अपने तीन मासूम बच्चों को डुबोकर मार डाला। शुक्रवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि हुई है। वहीं पुलिस की ओर से इस पूरे मामले में ककोर मुख्यालय में खुलासा भी किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक चारू निगम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चों के डुबोकर मारे जाने की पुष्टि हुई है। मुंह से झाग आना सामान्य पाया गया है। आरोपी मां प्रियंका ने भी इसे स्वीकार कर लिया है। मामले में प्रियंका व उसके साथ रह रहे चचेरे देवर आशीष से पूछताछ की गई है। इसमें सामने आया है कि पति अवनीश की मौत के बाद से प्रियंका आशीष के संपर्क में आ गई थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था।
विज्ञापन

पिछले एक महीने से दोनों चार बच्चों माधव, आदित्य, मंगल व सोनू के साथ शहर के बनारसीदास मोहल्ला में रहने लगे थे। आशीष बच्चों का खर्चा नहीं उठा पा रहा था। जिसे लेकर प्रियंका व आशीष ने बच्चों की हत्या करने की साजिश की। योजना के तहत प्रियंका बच्चों को लेकर गुरुवार तड़के ताल्हेपुर समीप सेंगुर नदी पर लेकर पहुंची। जहां तीन बच्चों को डुबोकर मार डाला। चौथे, आठ साल के सोनू को भी प्रियंका ने डुबोया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोनू ने सूझबूझ दिखाते हुए कुछ पल को सांस थामी और बेसुध होने का बहाना कर गया। सोनू की समझदारी ने उसकी जान बचा ली। मां के दूर हटते ही सोनू तेजी से भागा, जिसे प्रियंका ने पकड़ने का भी प्रयास किया। गनीमत रही कि सोनू पकड़ में नहीं आया और ग्रामीणों के पास जा पहुंचा। इसके बाद उसने पूरा मामला खोल दिया।
साईं मंदिर आनेपुर से गुरुवार सुबह प्रियंका व आशीष को पकड़ा गया। दोनों को जेल भेजा जा रहा है। बच्चे सोनू को कोर्ट की देखरेख में चिह्नित परिजन के सुपुर्द किया जाएगा। इससे की परवरिश में किसी तरह की अव्यवस्था न हो। फिलहाल सोनू के चाचा मनीष व बुआ के साथ सोनू है। घटना के बाद सोनू सहमा हुआ है।
-----------------
अवनीश की मौत के मुआवजे को लेकर भी चल रही पुलिस की जांच
जहां तक प्रियंका व आशीष के बयानों की बात है तो पकड़े जाने के बाद आशीष ने पुलिस को बताया कि वह बच्चों की देखभाल कर रहा था। उसे भी बच्चों की चिंता थी जबकि प्रियंका का कहना था कि रोजाना खाना खाने के दौरान आशीष उससे बच्चों को रास्ते से हटाने की बात करता था। खर्चा न उठा पाने को लेकर विवाद करता।

यह बात प्रियंका ने मोबाइल फोन से गुरुवार तड़के अपनी चाची गीता को भी बताई थी। इसके बाद गीता उसे खोजते हुए औरैया आईं थीं। वहीं पुलिस ने इस घटना से पहले प्रियंका के पति अवनीश की मौत के मामले में मिले मुआवजे के पांच लाख रुपये को लेकर ध्यान केंद्रित किया है। इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे पांच लाख रुपये भी वजह बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed