फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   More than 58 auspicious time for marriage in the new year

नए साल में शहनाई के लिए 58 से अधिक विवाह के शुभ मुहूर्त

Sun, 12 Dec 2021 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
More than 58 auspicious time for marriage in the new year
औरैया। 2022 में शहनाई और बैंड-बाजे खूब बजेंगे। इस साल विवाह की शुभ तिथियों की भरमार है। यह तिथियां 15 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। पूरे वर्ष में 58 से अधिक विवाह लग्न हैं। चालू वर्ष में 13 दिसंबर तक विवाह होंगे। इसके बाद 15 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे और मलमास शुरू जाएगा।
विज्ञापन

अधिकांश परिवार ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार शुभ लग्न में वैवाहिक कार्यक्रम करते हैं।2020 व 21 में कोविड का व्यापक प्रभाव रहा। चालू वर्ष में विवाह लग्न का टोटा रहा है। जनवरी व मार्च में विवाह की तिथियां
विज्ञापन

ही नहीं। अब नए साल में विवाह की तिथियां जनवरी व फरवरी में खूब हैं।
आचार्य जगदीश दीक्षित के अनुसार 14 जनवरी की मध्य रात्रि में सूर्य मकर राशि में प्रवेश करेगा। इसके साथ ही 15 जनवरी से विवाह कार्य शुरू हो जाएंगे। इसके बाद 25 फरवरी को गुरू अस्त हो जाएंगे। 14 मार्च को सूूर्य मीन राशि में पहुंचेंगे। ऐसे में विवाह कार्य फिर 15 अप्रैल से शुरू होंगे। दस जुलाई को देवशयनी एकादशी से चतुर्मास शुरू हो जाएंगे। इससे शादी सीजन फिर थम जाएगा, चार नवंबर को देवउठनी एकादशी से कार्यक्रम दोबारा शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनवरी - 15, 20, 22, 23, 25, 27, 29, 30
फरवरी - 4, 5, 6, 9, 10, 11, 16, 17, 18, 19, 20
अप्रैल - 15, 19, 20, 21, 22, 23
मई - 2, 3, 4, 9, 10, 11, 12, 18, 20, 21, 24, 25, 26, 31
जुलाई - 3, 4, 8, 9
नवंबर - 4, 26, 27, 28
दिसंबर - 2, 8, 9 व 14 है। 16 दिसंबर से मलमास शुरू हो जाएगा।
साल 2022 में कई वैवाहिक शुभ तिथियां ऐसी हैं, जिनमें विवाह लग्न है। पांच फरवरी को बसंत पंचमी, तीन मई को अक्षय तृृतीया, चार मार्च को फुलेरा दोज, आठ जुलाई को भड़ली नवमी और चार नवंबर को देव उठनी एकादशी है। यह तिथियां विवाह के लिए लोक मान्यता के अनुसार अति शुभ होती है। इन तिथियों में विवाह अति शुभ रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed