फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   More patients of cough, cold and joint pain in winter

Auraiya News: ठंड में खांसी, जुकाम और जोड़ों के दर्द के मरीज अधिक

Tue, 30 Dec 2025 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 30 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
More patients of cough, cold and joint pain in winter
बिधूना। ठंड और शीतलहर के प्रभाव से खांसी-जुकाम और जोड़ों के दर्द के मरीज बढ़ रहे हैं। सोमवार को सीएचसी में मरीजों की भारी भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

सुबह हल्की धूप निकलने के बावजूद ठंड का असर बरकरार रहा। इससे ओपीडी, इमरजेंसी कक्ष और दवा काउंटर पर तीन बजे तक 210 मरीजों ने पर्चा बनवाया।
अस्पताल में खांसी-जुकाम, बुखार, जोड़ों के दर्द व त्वचा रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। इसके साथ ही कुत्ते के काटने के मामलों में भी इजाफा दर्ज किया गया। कुत्ता काटने पर एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए 82 लोग अस्पताल पहुंचे। ठंड के कारण जोड़ों के दर्द और चोट के मामलों में वृद्धि होने से एक्सरे कक्ष पर भी काफी दबाव रहा।
एक्सरे टेक्नीशियन गौरव ने बताया कि दोपहर तीन बजे तक घुटने, सीने और हाथ-पैर से जुड़े रोगों के 30 मरीजों के एक्सरे किए गए। जांच के बाद मरीजों ने दवाएं प्राप्त कीं।
विज्ञापन

इमरजेंसी कक्ष में तैनात डॉ. विकास मिश्रा ने मरीजों को सर्दी के मौसम में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बिना डॉक्टर के परामर्श के कोई भी दवा न लें। सांस लेने में परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए। उन्होंने हृदय रोग और अस्थमा के मरीजों को ठंड से बचाव रखने की विशेष हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह ओपीडी में डॉ. सौरभ राजपूत ने खांसी-जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीजों को दवा दी। चोट से ग्रस्त मरीजों को मलहम, ट्यूब और गर्म पट्टी दी गई तथा ठंड में सावधानी बरतने की सलाह दी गई। ठंड के चलते खांसी-जुकाम और जोड़ों के दर्द के अधिक मरीज आ रहे हैं।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. वीपी शाक्य ने बताया कि सोमवार को दोपहर तीन बजे तक ओपीडी और इमरजेंसी कक्ष में अधिक मरीजों की संख्या रही है। सभी मरीजों का उपचार किया जा किया रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed