फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Monkeys attack a woman who went to dry clothes on the terrace

छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों ने किया हमला

Sun, 03 Jul 2022 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Monkeys attack a woman who went to dry clothes on the terrace
अस्पताल में इलाज करातीं बंदरों के हमले से घायल अंजना। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के मोहल्ला विधिचंद्र में छत पर कपड़े सुखाने गई महिला पर बंदरों ने हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

मोहल्ला विधिचंद्र निवासी अंजना पत्नी राजेंद्र ने बताया कि वह छत पर कपड़े सुखाने के लिए गई थी। जब वह कपड़े तार में डाल रही थी तभी बंदरों के झुंड ने हमला कर दिया। इससे पहले वह भाग कर नीचे उतर पाती, तब तक बंदरों ने उसे बुरी तरह घायल कर दिया। परिजनों ने उसे तत्काल 50 शैया युक्त जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसका इलाज किया।

बता दें कि शहर में इन दिनों अधिकांश मोहल्लों में बंदरों का आतंक है। जानकारी के बाद भी संबंधित विभाग के अधिकारी बंदरों को पकड़ कर जंगल में छोड़ने को लेकर कोई दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं। जिससे आएदिन कोई न कोई व्यक्ति बंदरों के हमले का शिकार हो रहा है। जिससे लोगों में बंदरों को लेकर दहशत का माहौल भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed