फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Missing teenager found hostage in Gayatri Nagar for four days

औरैयाः चार दिन से लापता किशोरी गायत्री नगर में बंधक मिली

Sat, 06 Aug 2022 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Missing teenager found hostage in Gayatri Nagar for four days
औरैया। चार दिन से लापता किशोरी शुक्रवार को गायत्री नगर मोहल्ले के एक घर में बंधक मिली। छुड़ाने पहुंची पुलिस से उस घर में मौजूद लोगों ने धक्का मुक्की की। पुलिस ने बल प्रयोग कर उसे मुक्त कराया और एक युवक को हिरासत में लिया। लड़की की मां ने आरोप लगाया कि जहां से बेटी मिली, उस घर में अनैतिक कार्य होता है। परिजनों के कहने के बाद भी पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण नहीं कराया। एसपी ने मामले की जांच किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी दो अगस्त की शाम पांच बजे घर से लापता हो गई थी। उसकी मां ने आशंका के आधार पर सत्येश्वर मोहल्ला निवासी पवन के खिलाफ बेटी को साथ ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी बीच किशोरी ने अपने पड़ोसी को फोन किया और गायत्री नगर के एक घर में होने के संकेत दिए।
विज्ञापन

परिजन उस घर के आसपास नजर रखने लगे। शुक्रवार दोपहर लड़की के एक घर में होने की आहट मिली। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस किशोरी को मुक्त कराकर थाने ले आई। इधर मां और मामा भी थाने जा पहुंचे। किशोरी की मां ने आरोप लगाया कि बेटी चार दिन तक बंधक रही, लेकिन पुलिस ने मेडिकल नहीं कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी औरैया चारू निगम ने कहा कि कोतवाली पुलिस ने किशोरी को बरामद किया है। उसके मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान कराए गए हैं। डॉक्टरी परीक्षण तब तक नहीं कराया जा सकता, जब तक पीड़िता खुद इस संबंध में कोई जानकारी न दे। किशोरी ने बताया कि मां ने पिटाई की थी। इस कारण वह मां की दोस्त के घर चली गई थी। अभी मामले की जांच कर रही है। सच स्पष्ट होने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed