फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Minor drivers are also running autos on the roads

Auraiya News: नाबालिग चालक भी सड़कों पर दौड़ा रहे ऑटो

Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 04 May 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
Minor drivers are also running autos on the roads
औरैया। शहर की सड़कों पर मानक को धता बताकर नाबालिग चालक ऑटो में सवारियां भरकर फर्राटा भर रहे है। इन पर न तो यातायात विभाग के अधिकारी ही लगाम लगा पा रहे हैं और न ही परिवहन विभाग। इस वजह से आए दिन ऑटो हादसे का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन किए गए ऑटो में चार सवारियां बैठकर चलने की अनुमति है। बावजूद इसके ऑटो संचालक नियमों की अनदेखी कर अपनी मनमानी में लगे हुए हैं। यही वजह है कि आए दिन शहर की सड़कों पर ऑटो हादसे का शिकार हो रहे हैं। मंगलवार रात बरातियों के साथ हुए हादसे के बाद पुलिस अधिकारी सख्त कार्रवाई का दम भरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन



बुधवार की सुबह लगभग नौ बजे जालौन की ओर लगभग 12 सवारियां लेकर जा रहे एक ऑटो चालक की नासमझी से बड़ी घटना होते-होते बची। बोलेरो औरैया की ओर आ रही थी, तभी नाबालिग ऑटो चालक अचानक अपनी गाड़ी लेकर सामने आ गया। ऑटो सड़क किनारे बनी खंदी में गिरते-गिरते बचा। इस बीच ऑटो में मौजूद सवारियां पसीने-पसीने हो गईं। हालांकि बाद में लोग ऑटो से नीचे उतरे और चालक को डांट लगाई। चालक नाबालिग था और लाइसेंस भी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुभाष चौक पर एक ऑटो में कुल 13 सवारियां बैठीं थीं। इसके बाद भी चालक और सवारियों को ऑटो में बिठाने में लगा हुआ था। हैरत की बात तो यह है कि यहां से सुभाष चौक महज चार कदम की दूरी पर है। जहां यातायात विभाग के पुलिस कर्मचारी तैनात रहते हैं। बावजूद इसके निर्धारित संख्या से अधिक सवारियां भरकर चलने वाले ऑटो चालकों पर उनकी कोई लगाम नहीं है।



ऑटो चलाने के लिए कामर्शियल लाइसेंस ही वैद्य है, जो कि बालिग को ही मिल सकता है। यदि नाबालिग ऑटो चला रहे हैं तो इस पर चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान जो भी चालक बिना लाइसेंस के या नाबालिग ऑटो चलाते पाए जाएंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अशोक कुमार सिंह, सीओ यातायात, औरैया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed