{"_id":"960277678f81988ab49d59ffcd736d5a","slug":"ministerial-association-president-ram-babu-kunwar-singh-became-minister-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन में कुंवर सिंह अध्यक्ष व रामबाबू बने मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन में कुंवर सिंह अध्यक्ष व रामबाबू बने मंत्री
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 11 Mar 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग के उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन औरैया के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव पीडब्ल्यूडी कार्यालय दिबियापुर में हुआ। चुनाव में कुंवर सिंह अध्यक्ष एवं रामबाबू मंत्री बने।
विज्ञापन
दिबियापुर के पीडब्ल्यूडी कार्यालय में चुनाव अधिकारी खंडीय लेखाधिकारी निर्माण खंड हरीश कुमार वर्मा एवं रामौतार दीक्षित वैयक्तिक सहायक इटावा वृत्त की मौजूदगी में चुनाव प्रक्रिया प्रारंभ हुई। विभिन्न पदों पर एक एक ही नामांकन आने के कारण सभी को निर्विरोध पदाधिकारी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
प्रांतीय खंड के प्रांतीय खंड के ही आसिफ अली वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सुरेश चंद्र को उपाध्यक्ष, निर्माण खंड के वरिष्ठ सहायक देवेंद्र प्रताप सिंह को संयुक्त मंत्री, वरिष्ठ सहायक निर्माण खंड हरिशंकर शर्मा को संगठन मंत्री, शिवशंकर कुशवाहा को कोषाध्यक्ष, निर्माण खंड के सचिन कुमार शाक्य को संप्रेक्षक घोषित किया गया।
विज्ञापन
शाम के समय प्रांतीय अध्यक्ष एसपी सिंह, प्रांतीय महामंत्री पुनीत कुमार त्रिपाठी, क्षेत्रीय मंत्री राजेश तिवारी, जिलाध्यक्ष इटावा ब्रजेंद्र यादव, जिला मंत्री इस्लाम अली आदि ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।