फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   minister gives relief in flood efefcted area

बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचे मंत्री, लोगों की राहत किट

Wed, 11 Aug 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
minister gives relief in flood efefcted area
अयाना (औरैया)। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बुधवार को कारागार मंत्री और कृषि मंत्री ने पीड़ितों का हाल जाना। राहत किट वितरित करने के साथ उनकी समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को मदद के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिले के प्रभारी मंत्री जय कुमार सिंह जैकी, कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ग्राम जुहीखा, असेवा, गूंज ततारपुर पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों से मिले। उन्होंने एसडीएम आजीतमल विजेता, तहसीलदार अजीतमल अभिनव वर्मा को सभी पीड़ितों तक राहत पहुंचाने के निर्देश दिए। बाढ़ पीड़ितों ने विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। बताया कि गांवों में बिजली न होने से जहरीले जीवों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों ने राज्यमंत्री लाखन सिंह से असेवा गांव की विद्युत लाइन को बबाइन से हटाकर कैथौली गांव से जुड़वाने की मांग की।
विज्ञापन

राज्यमंत्री लाखन सिंह ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिए। प्रभारी मंत्री जयकुमार जैकी ने प्रशासन से मिल रही मदद के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर राजकुमार दुबे, जिला पंचायत सदस्य सोनू सेंगर, अरविंद सिंह, अश्विनी कठेरिया, पिंकी राजावत, रामवीर दुबे, एसएचओ अयाना नवीन कुमार सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने बांटी दवाइयां
अयाना। बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। गांव में जलभराव और सड़ांध से संक्रामक बीमारियों के फैलने का डर लोगों में हैं। वहीं जहरीले सांप, बिच्छू, विषखापर आदि का भी खतरा बढ़ गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। टीम ने बीझलपुर, फरिहा, असेवा, जुहीखा, गूंज, ततारपुर में दवाइयां वितरित कीं। समुदाय स्वास्थ केंद्र अयाना के डॉक्टर सुनील शर्मा, डॉ. आनंद, फार्मासिस्ट राजेंद्र, मृत्युंजय ने दवाइयां बांटी। (संवाद)

सपाइयों ने बांटी राहत सामग्री
औरैया। बुधवार को सपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक गांवों का भ्रमण कर लंच पैकेट, लईया वितरित की। जिलाध्यक्ष राजवीर यादव के नेतृत्व में पूर्व राज्यमंत्री मो.इरशाद, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, जिला उपाध्यक्ष अवधेश भदौरिया, ओम प्रकाश ओझा, सत्तार हाफिस, शफीक ठेकेदार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने औरैया व अजीतमल ब्लॉक के नौरी, जुहीखा, फरिहा, असेवा, असेवटा, अस्ता, बीझलपुर, मिश्रपुर गांवों का भ्रमण किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed