{"_id":"6a14991539f577fbe5040ed7","slug":"millions-of-liters-of-water-wasted-due-to-leakage-auraiya-news-c-211-1-aur1008-145507-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: लीकेज से लाखों लीटर पानी बर्बाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: लीकेज से लाखों लीटर पानी बर्बाद
Tue, 26 May 2026 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Tue, 26 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
फोटो-25- पाइप लाइन लीकेज से सड़क पर हुआ जलभराव। संवाद
बिधूना। नगर पंचायत में अमृत योजना के तहत पेयजल आपूर्ति के लिए पाइप लाइन बिछाने का कार्य जल निगम इटावा से कराया जा रहा है।
सोमवार सुबह कार्यदायी संस्था के कर्मचारी आंबेडकर प्रतिमा के पास पुरानी लाइन में नई पाइप लाइन जोड़ने के दौरान पाइप खुला छोड़कर चले गए। इससे पानी की सप्लाई चालू होते ही तेज बहाव के साथ लाखों लीटर पानी सड़क पर बह गया।
सुबह करीब छह से सात बजे के बीच टंकी से पानी की सप्लाई छोड़ी गई तो खुली पाइप लाइन से लगातार पानी बहता रहा। इससे सड़क और दुकानों के सामने पानी भर गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि कर्मचारियों की लापरवाही से लाखों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है।
लोगों की शिकायत के बाद टंकी की सप्लाई रोकी गई व कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पाइप लाइन को ठीक किया।
जेई जल निगम अजय सिंह ने बताया कि पाइप लाइन डालने का कार्य कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान पुरानी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे सप्लाई चालू होने पर पानी ऊपर आ गया।