{"_id":"1352d657f6b0383e8a6ebaf12d72b5fa","slug":"meters-in-the-game-how-to-know-through-rate-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीटरों में खेल, कैसे मिले थ्रू रेट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीटरों में खेल, कैसे मिले थ्रू रेट
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Sat, 20 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिल घोटाले की आग अभी ठंडी नहीं हो पाई कि विभाग एक बार फिर से शहर में लगाए गए टेंपर्ड मीटरों के कारण चर्चा में आ गया है। बीते एक साल से यह कारनामा धड़ल्ले से चल रहा है। इसके बावजूद किसी को खबर तक नहीं है। इसके कारण विभाग को लाखों रुपये प्रतिमाह राजस्व का नुकसान उठाना ही पड़ रहा है। यही वजह है कि अधिकारियों की कोशिशों के बाद भी थ्रू रेट 4.62 रुपये प्रति यूनिट पहुंचना नामुमकिन बना है।
मीटर टेंपरिंग मामले में बिजली विभाग की ओर से शहर में मीटर लगाने के लिए अनुबंधित कंपनियों पर शक की सुई घूमने लगी है। अनुबंधित कंपनियों में सुजुस इंपेक्ट्स, गुडलक और शिकोहाबाद की उत्तम इलेक्ट्रिकल्स हैं। विभागीय सूत्रों की माने तो शहर में लगभग एक साल से इलेक्ट्रानिक मीटर लगाने का काम चल रहा है। शायद तभी से टेंपर्ड मीटर लगाए जा रहे हैं। इसमें तीन से पांच हजार रुपये तक उपभोक्ता से वसूल कर विभाग को बट्टा लगाने का काम किया जा रहा है।
फिलहाल अधिकारियों के लिए इस समय जो सबसे बड़ी समस्या है वह है 4.62 रुपये प्रति यूनिट की दर से थ्रू रेट पाना। मामले में नाम न छापने की शर्त पर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे प्रकरण में उच्चाधिकारियों को तत्काल मीटर लगाने वाली एजेंसियों के खिलाफ जांच करानी चाहिए। अधिकारियों का कहना है कि हम लोग 4.62 रुपये का थ्रू रेट लाने के लिए सुबह-शाम एक किए हुए हैं। लेकिन टेंपर्ड मीटरों के चलते सफलता मिलती नहीं दिख रही है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी अभी तक संज्ञान में नहीं आई है। अगर इस तरह के टेंपर्ड मीटर लगाए गए हैं तो यह एक बड़ा मामला है। इटावा में भी इस तरह के काम की जानकारी मिली है। इसमें कोई बड़ा गैंग काम कर रहा है। इससे विभाग को काफी नुकसान हो रहा है। इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।
सत्यवीर राठौर, एमडी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण खंड