फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Meritorious students rejoiced after receiving the honour

Auraiya News: सम्मान पाकर खुशी में झूमे मेधावी छात्र-छात्राएं

Sat, 20 Jul 2024 02:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students rejoiced after receiving the honour
औरैया। आनेपुर स्थित सेंट फ्रांसिस अकादमी में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 10वीं और 12वीं के 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही नवनिर्वाचित छात्र परिषद कमेटी के पदाधिकारियों को शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय प्रबंधन समिति और मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक फादर राजू फ्रांसिस ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। स्कूली छात्रों ने सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरूआत की। साथ ही छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। सबसे पहले नवनिर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को मुख्य अतिथि फादर राजू फ्रांसिस ने शपथ ग्रहण कराई।
विज्ञापन

बता दें कि नवनिर्वाचित छात्र परिषद की कमेटी में स्कूल कप्तान, उप कप्तान, हाउस कप्तान, हाउस उप कप्तान व विभिन्न परिषद के कप्तान नियुक्त किए गए थे। प्रधानाचार्य फादर एंटोनी चाको ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत व इससे अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने प्रमाण पत्र, शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को उप प्रधानाचार्य सिस्टर अनीता मैरी, पीआरओ गौरव कुमार पोरवाल, स्टाफ सेक्रेटरी ज्वाना, प्रोग्राम कोआर्डिनेटर अनूप, अनम्मा, ज्योति, जाईना ने छात्रों को संबोधित कर उनका मार्गदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शिक्षकों ने सहयोग प्रदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed