फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Meritorious people who have brought glory to the district will be honored

Auraiya News: जिले का नाम रोशन करने वाले मेधावी किए जाएंगे सम्मानित

Fri, 28 Jun 2024 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Meritorious people who have brought glory to the district will be honored
औरैया। प्रदेश व जनपद का नाम रोशन करने वाले उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बता दें कि जिले के 23 छात्रों ने अच्छे अंक लाकर स्कूल और अपनी पहचान बनाई। इसमें नौ मेधावी ऐसे है जिन्होंने प्रदेश स्तर पर अपनी जगह बनाकर जिले को सम्मान दिलाने का काम किया।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक एसपी यादव ने बताया कि शासन के निर्देश पर शनिवार को जिला मुख्यालय ककोर स्थित मानस सभागार में सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इसमें उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में टॉप करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। बताया कि उन्होंने बताया कि सम्मानित होने वाले छात्रों में इंटरमीडिएट के नौ वह छात्र-छात्राएं शामिल हैं। जिन्होंने इंटर की परीक्षा में अच्छे अंक लाकर प्रदेश की टॉप सूची में अपनी जगह बनाते हुए जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन

इसके साथ ही हाईस्कूल की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले 10 छात्रों और इंटर की परीक्षा में जिला टॉप करने वाले दो छात्रों को भी सम्मानित किया जाएगा। सम्मानित होने वाले छात्रों की सूची जारी की गई। इस संबंध में छात्रों व उनके संबंधित स्कूलों को भी सूचना दे दी गई है। उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर के टॉपर छात्रों को एक-एक लाख रुपये, जिला स्तर पर टॉप करने वाले छात्रों को 21-21 हजार रुपये से सम्मानित किया जाएगा। यह धनराशि उनके खातों में भेजी जाएगी। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में होने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष कमल दोहरे, विशिष्ट अतिथि सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, राज्य सभा सांसद गीता शाक्य को मौजूद रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed