फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mercury rises by 10 degrees in a week; people distressed by intense heat and humidity.

Auraiya News: एक सप्ताह में 10 डिग्री बढ़ा पारा, तेज धूप व उमस से लोग बेहाल

Fri, 02 Oct 2026 09:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
Mercury rises by 10 degrees in a week; people distressed by intense heat and humidity.
बिधूना। मौसम के लगातार बदलते मिजाज के बीच एक सप्ताह में अधिकतम तापमान में करीब 10 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 26 सितंबर को अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को बढ़कर क्रमश: 33 और 23 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। अचानक बढ़ी गर्मी और उमस से लोग बेहाल नजर आए।
विज्ञापन

दिन में तेज धूप के साथ उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। बाजार और सड़कों पर निकले लोग गर्मी से परेशान दिखाई दिए। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। खांसी, जुकाम और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या फिर बढ़ने लगी है। छुट्टी के दिन भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करीब 50 से 60 मरीज उपचार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन

कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉ. राम पटेल सिंह के अपडेट के अनुसार तापमान में धीरे-धीरे एक से दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो रही है। आगामी करीब एक सप्ताह तक बारिश के आसार नहीं हैं। मौसम खुला रहने के साथ धूप तेज हो सकती है और तापमान में अभी और बढ़ोतरी होने की संभावना है। उधर, हाल में हुई बारिश के बाद खेतों में अब भी पानी भरा हुआ है। धान की फसल वाले खेतों से पानी निकालने के लिए किसान लगातार प्रयास कर रहे हैं। किसानों के लिए भी मौसम की मार कम नहीं हुई है। खेतों में मक्का की कटी और पड़ी फसल को नुकसान का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed