{"_id":"6a440c4d83f87f5bc50f4d4b","slug":"mercury-drops-three-degrees-due-to-rain-skies-remain-overcast-auraiya-news-c-211-1-aur1008-147427-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: बारिश से तीन डिग्री गिरा पारा, छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: बारिश से तीन डिग्री गिरा पारा, छाए रहे बादल
Wed, 01 Jul 2026 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 01 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो-20- धूप न होने से सड़क पर खड़े होकर वाहन का इंतजार करते बच्चे व युवतियां।संवाद
औरैया। मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। मंगलवार को शहर समेत जिले के कुछ हिस्सों में हुई बारिश से अधिकतम तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।
वहीं पूरे दिन बादल छाए रहने से धूप की गर्माहट से लोगों को राहत मिली। हालांकि हवा की रफ्तार कम रहने के कारण उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेचैन किया।
मंगलवार तड़के तेज हवा के साथ शहर व आसपास के क्षेत्र में कुछ देर के लिए बारिश हुई। इस बारिश ने शहर के दिबियापुर रोड पर जलभराव की स्थिति खड़ी कर दी। नाला ऊंचाई पर होने की वजह से सड़क पर जगह-जगह पानी भर गया। इसके बीच से वाहनों की आवाजाही पूरी दिन होती रही।
सड़क पर जलभराव होने की वजह से पैदल राहगीर इधर-उधर से निकलने को मजबूर हुए। बारिश के साथ ही छाए घने बादल देर रात तक आसमान में बने रहे। दोपहर के समय कुछ देर के लिए धूप रही। लेकिन बादलों ने लोगों को धूप से बचाया। सोमवार को रहा 40 डिग्री अधिकतम तापमान बारिश के चलते मंगलवार को 37 डिग्री पर जा पहुंचा। हवा की औसत रफ्तार करीब 10 किमी प्रति घंटा रही।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिक डॉ. रामपलट ने बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान जिले में करीब 1.5 मिमी वर्षा होने की संभावना है। फिलहाल हल्की बारिश के आसार हैं।
-- --
मौसम में बदलाव देख किसानों के खिले चेहरे
मंगलवार को बारिश के साथ पूरे दिन छाए रहे बादल रहे। प्री मानसून की दस्तक के कयास लगाए जाने लगे। किसान मौसम की इस करवट को देख खुशी नजर आए। धान की तैयार हो रही नर्सरी को अब बारिश की संजीवनी का इंतजार है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार जुलाई के पहले सप्ताह से बारिश ठीक-ठाक शुरू हो जाने के आसार हैं।