फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Men and women laborers create ruckus due to non-payment of wages

Auraiya News: मजदूरी न मिलने से महिला व पुरुष मजदूरों ने काटा हंगामा

Fri, 22 Dec 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Fri, 22 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
Men and women laborers create ruckus due to non-payment of wages
अजीतमल। क्षेत्र में नहर स्थित दो वन पौधशालाओं में वन विभाग की ओर से पौध रोपण कार्यक्रम के लिए निराई गुड़ाई कर नर्सरी तैयार करने का काम चल रहा है। जिसमें काम करने वाले मजदूरों को पिछले छह माह से मजदूरी न मिलने से वह व उनका परिवार भुखमरी की कगार पर हैं। वन विभाग के अधिकारियों के चक्कर काटकर परेशान हो चुके मजदूरों ने गुरुवार को पौधशाला पहुंचकर हंगामा काटा। पीड़ित मजदूरों ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

गुरुवार को अजीतमल नहर स्थित दो पौध शालाओं में लगभग एक दर्जन से अधिक काम करने वाले मजदूरों ने नर्सरी पहुंचकर छह माह से मजदूरी का रुपया न मिलने पर हंगामा काटा। इन मजदूरों में अधिकतर महिलाएं हैं। मजदूरी न मिलने से परेशान राजेश्वरी, मिथलेश, सावित्री, ऊषा, नारायणी, केशकली, राजकुमारी, सीमा, मालती, सरोज, व्रह्वती, गुड्डी, सुनीता, हरगोविंद, बरनाम, बृजकिशोर, सुरेंद्र,और चंद्रवीर ने आरोप लगाया है कि वह कई वर्षों से वन विभाग की नर्सरी पर मजदूरी करते आ रहे है। इस बार जुलाई माह से अभी तक किसी को कोई मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे हमारे बच्चों की पढ़ाई लिखाई प्रभावित हो रही है। साथ ही परिवार भुखमरी के कगार पर है। संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी अभी तक कोई भुगतान नहीं कराया गया है। मजदूरों ने बताया कि हम सभी ने हस्ताक्षर करके प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी को डाक से भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में रेंजर धर्मवीर सिंह ने बताया की उनके संज्ञान में मामला नहीं है। जानकारी करने के बाद समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed