फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Memo train stood for forty minutes after smoke rose in brake shoe

ब्रेक शू में धुआं उठने पर चालीस मिनट खड़ी रही मेमो ट्रेन

Wed, 04 May 2022 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Memo train stood for forty minutes after smoke rose in brake shoe
फोटो 04एयूआरपी04- स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : AURAIYA
कंचौसी। दिल्ली-हावड़ा रूट पर इटावा से कानपुर जा रही मेमू ट्रेन के दूसरे इंजन के ब्रेक शू से धुआं उठने के साथ जलने की गंध से अफरा तफरी मच गई। ड्राइवर ने गाड़ी रोककर स्टेशन अधीक्षक को जानकारी दी। काफी देर तक ट्रेन खड़ी रहने पर यात्रियों ने हंगामा भी किया। करीब 38 मिनट बाद ब्रेक शू और तकनीकी खराबी को दुरुस्त करने के बाद ट्रेन रवाना की गई। ट्रेन खड़ी होने की वजह से दो मालगाड़ियों को आउटर पर रोका गया।
विज्ञापन

दिल्ली-हावड़ा रूट पर बुधवार की सुबह इटावा से कानपुर जा रही मेमू ट्रेन छह बजकर 45 मिनट पर डाउन मेन लाइन से कंचौसी रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन के ड्राइवर को पहले इंजन से दो डिब्बा पीछे लगे दूसरे इंजन के ब्रेक शू के जलने की महक और धुआं उठता नजर आया। ड्राइवर ने वायरलेस से स्टेशन अधीक्षक को सूचना दी।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने ट्रेन की जांच पड़ताल कर की। ट्रेन काफी देर तक नहीं चली तो एक-दूसरे से ट्रेन रुकने की वजह जानने में लगे रहे और हंगामा काटा। ब्रेक शू की कमी दूर करने के बाद सात बजकर 23 मिनट पर ट्रेन को रवाना कर दिया गया। स्टेशन अधीक्षक विशंभर दयाल पांडेय ने बताया कि ब्रेक शू जलने की वजह से ट्रेन रोकी गई थी। तकनीकी कमी दूर करके रवाना कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed