{"_id":"21127f458c9ca933a956e689d2289aea","slug":"members-of-the-police-vehicle-theft-climbed-handle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Mon, 08 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे पर लूट की घटनाओं को अंजाम देकर वाहन लूटने का एक और बदमाश रविवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से लूट की गई एक कार व दो बाइकें बरामद की हैं।
विज्ञापन
पकड़ा गया बदमाश एक संगठित वाहन चोर गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो साथियों के साथ औरैया समेत जिलों में लूट की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता के दौरान एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि गत एक जून को ग्राम भाऊपुर के निकट रात आठ बजे अज्ञात बदमाशों ने राम किशन पुत्र अमीचंद्र निवासी अलीमपुरा कोतवाली, मेरठ से कार लूट ली थी।
विज्ञापन
एक दिन छोड़कर तीन जून को रात 8 बजे हाइवे रोड अनंतराम टोल टैक्स बैरियर के आगे फैजाबाद निवासी राम निरंजन तिवारी की बदमाशों ने कार लूट ली थी।
एसपी ने बताया कि उक्त दोनों घटनाओं के खुलासे हेतु अभियान के अंतर्गत औरैया कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने पांच जून को मुठभेड़ के दौरान जालौन चौराहे के समीप बदमाश विवेक चंद्र को लूटी गई कार समेत गिरफ्तार कर लिया।
इसी क्रम में रविवार को अयाना थानाध्यक्ष विनोद शुक्ला व औरैया कोतवाल विक्रमाजीत सिंह ने एक और बदमाश को कोतवाली क्षेत्र के हाइवे रोड ग्राम करमपुर से गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो बदमाश भागने में सफल रहे।
पुलिस ने एक बदमाश के कब्जे से एक जून को लूटी गई कार व चोरी की दो बाइकें भी बरामद की है। पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम श्रीपाल पुत्र द्रगपाल सिंह निवासी प्रयागपुर थाना अयाना बताया है। एसपी ने पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
:
गिरोह बनाकर करते हैं लूट - औरैया। एसपी मनोज तिवारी ने बताया कि आरोपी द्रगपाल ने बताया कि वह गिरोह बनाकर कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, आगरा में लूट की घटनाओं को अंजाम देते हैं।