{"_id":"5bad22ac867a557ebb22e93a","slug":"members-accused-the-chairman-of-arbitrarily","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभासदों ने चेयरमैन पर पर मनमानी का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभासदों ने चेयरमैन पर पर मनमानी का आरोप लगाया

Updated Fri, 28 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
भाजपा जिला उपाध्यक्ष के आवास पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते सभासद
- फोटो : amarujala
अजीतमल (औरैया)। नगर पंचायत बाबरपुर अजीतमल के सभासदों ने चेयरमैन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय के आवास पर एकत्र होकर आपबीती सुनाई। साथ ही वहां मौजूद एसडीएम विजय प्रताप सिंह को ज्ञापन दिया।
गुरुवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष रजनीश पांडेय के आवास पर मौजूद एसडीएम को समस्या बता ज्ञापन सौंपा। सभासदों ने आरोप लगाया कि चेयरमैन अपने पति के अनुसार कार्य कर रही हैं। चेयरमैन पति का हस्तक्षेप भी नगर पंचायत पर हावी है। बीते कई माह पूर्व उनका मानदेय एक हजार रुपये से बढ़ाकर तीन हजार रुपये किये जाने का प्रस्ताव किया गया था। लेकिन चेयरमैन ने यह प्रस्ताव शासन को नहीं भेजा। चेयरमैन द्वारा मनमाने ढंग से प्रस्ताव और कार्य कराए जा रहे हैं। आउट सोर्सिंग कर्मचारियों की मनमानी भर्ती की गई है। नगर पंचायत में बीते दिनों करोड़ों रुपये से सामान की खरीदारी की गई। इसकी जांच कराई जाए। किसी सभासद को इस खरीदारी के बारे में विश्वास में नहीं लिया गया। कस्बे के अंदर वाहन आने के लिए लालपुर ओवरब्रिज के पास अधूरे पड़े सर्विस रोड को एनएचआई द्वारा शीघ्र बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी दिया। ताकि दुघर्टनाओं से लोगों को मौत से बचाया जा सके।
उपजिलाधिकारी विजय प्रताप सिंंह ने बताया कि सभासदों की समस्याओं के निराकरण के लिये चेयरमैन व अधिशाषी अधिकारी से बात की जाएगी। आपसी सामंजस्य से ही नगरपंचायत का विकास संभव है।