फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Mega court cases handled in 4817

मेगा अदालत में 4817 मुकदमे निपटे

Sat, 12 Dec 2015 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sat, 12 Dec 2015 11:00 PM IST
विज्ञापन
Mega court cases handled in 4817
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को लगी राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में जनपद में 4817 मुकदमे सुलह-समझौते से निस्तारित हुए। इस दौरान एक लाख 95 हजार 230 रुपये अर्थदंड वसूला गया। मोटर दुर्घटना क्लेम में 45 मुकदमें तय हुए तथा पीड़ितों को एक करोड़ 27 लाख 44 हजार 124 रुपये प्रतिकर एवार्ड हुआ। बैंकों ने शिविर लगाकर 191 केशों में सेटिलमेंट किया व 20 लाख 45 हजार छह सौ रुपये की वसूली की। भारतीय संचार निगम ने भी शिविर लगाकर 20 मामले तय कर 49 हजार 952 रुपया वसूला।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के पंचायत चुनाव में व्यस्त रहने के बाद शनिवार को लगी राष्ट्रीय मेगा लोक अदालत में भारी संख्या में 4817 मुकदमें तय कर लिए गए। प्राधिकरण अध्यक्ष जनपद न्यायाधीश कल्पना मिश्रा ने लोक अदालत का उद्घाटन किया व सभी न्यायाधीश व जजी में लगे बैंकों के शिविरों का अवलोकन किया। इस लोक अदालत में 666 मुकदमें क्रिमनल के, एनआई एक्ट के 27, हिंदू विवाह अधिनियम के 14, लेवर एक्ट के 8, राजस्व के 277, यातायात चालान के 440, विद्युत अधिनियम के 45, वन अधिनियम के 6 व विविध मुकदमें 3081 निपटाए गए।
विज्ञापन


सर्वाधिक 1859 मुकदमें सीजेएम हरवंश नारायण त्रिपाठी ने तय कर एक लाख 61 हजार 240 रुपये अर्थदंड वसूला। जिला जज ने 81, परिवार न्यायालय में प्रदीप कुमार कंसल ने 14, एडीजे फास्ट ट्रैक ने 28, एडीजे अंगद प्रसाद ने 10, एडीजे रामअवतार यादव ने 52, सिविल जज सीनियर डिवीजन शैलेंद्र सिंह ने 42, जेएम अमित सिंह ने 204, सिविल जज बिधूना विराट श्रीवास्तव ने 133 मुकदमें निपटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्राधिकरण के नोडल अधिकारी अंगद प्रसाद व सचिव सिविल जज शैलेंद्र सिंह ने बताया कि एसडीएम औरैरूा ने 631, बिधूना ने 660, अजीतमल ने 183, तहसीलदार औरैया ने 370, बिधूना ने 105, अजीतमल ने 137 तथा सीओ चकबंदी ने 80 मुकदमें तय किए। जिला जज कल्पना मिश्रा व सीजेएम हरवंश नारायण त्रिपाठी ने लोक अदालत की सफलता के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। एसपी मनोज तिवारी ने भी लोक अदालत का जायजा लिया। इस मौके पर डीबीए के सुरेंद्र नाथ शुक्ला, अशोक अवस्थी, देवालय चौधरी, महावीर शर्मा, शिवम शर्मा, अरुण चतुर्वेदी आदि ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed