{"_id":"5e1387f68ebc3e87b75cb1bf","slug":"meeting-auraiya-news-knp5367872110","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसान किस्त योजना का गांव-गांव कराएं प्रचार प्रसार: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसान किस्त योजना का गांव-गांव कराएं प्रचार प्रसार: डीएम
विज्ञापन
औरैया। डीएम की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग, जिला पंचायती राज विभाग, कृषि विभाग, डूडा, जल निगम, विद्युत विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग, नलकूप विभाग की समीक्षा कर विकास काय समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक में डीएम ने सीएमओ एके राय को सभी सीएचसी और पीएचसी पर जरूरी दवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कोई दवा खत्म हो रही हो तो उसकी डिमांड समय से भेजकर मंगा लिया जाए। शासन द्वारा स्वास्थ्य में कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उनको समय से पूरा किया जाए। समाज कल्याण अधिकारी श्रीभगवान को निर्देश दिए कि छात्रवृत्ति संबंधी आवेदनों का सघन निरीक्षण किया जाए, जो आवेदन पात्र का न हो उसे निरस्त कर दिया जाए। जिलाधिकारी ने सभी बीडीओ को निर्देश दिए कि वे अपने एवं ब्लॉक प्रमुख के डोंगल बनवाएं, जिससे विकास कार्यो में तेजी आए। इसमें किसी भी प्रकार की देरी न की जाए।
एक्सईएन विद्युत ने बताया कि शासन द्वारा जनपद में आसान किस्त योजना चलाई जा रही है। चार किलोवाट तक के शहरी उपभोक्ता 12 किस्त और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ता 24 किस्तों में बकाया बिजली बिल जमा कर सकते हैं। डीएम ने गांव में लगाई गई चौपाल के दौरान राशन, पेंशन, शौचालय, आवास के पात्र व्यक्तियों की सूची 3 दिन में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सीडीओ बृज किशोर पाठक को निर्देश दिए कि जो लेखपाल और सचिव लापरवाही बरतें उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जल निगम को शहबदिया जौंरा व भरसेन में बनाई जा रही पेयजल योजना को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ बृजकिशोर पाठक, प्रभागीय वनाधिकारी सुंदरेशा आदि मौजूद रहे।