{"_id":"6a00da170c0086272304cbcc","slug":"medical-stores-will-remain-closed-on-20th-in-protest-against-online-sales-auraiya-news-c-211-1-aur1024-144611-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ऑनलाइन बिक्री के विरोध में 20 को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ऑनलाइन बिक्री के विरोध में 20 को बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर
Mon, 11 May 2026 12:48 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 11 May 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो -17- वार्ता के दौरान जानकारी देते एसोसिएशन के पदाधिकारी। संवाद
औरैया। मेडिकल एसोसिएशन की ओर से रविवार को एक वार्ता आयोजित की गई। इसमें संगठन के पदाधिकारियों ने आगामी 20 मई को जिलेभर के मेडिकल स्टोर बंद रखने का ऐलान किया।
संगठन ने ऑनलाइन दवा बिक्री, नकली दवाओं के कारोबार और कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा दिए जा रहे भारी डिस्काउंट के विरोध में यह निर्णय लिया है। बैठक ब्लॉक गेट के समीप आयोजित की गई।
संगठन के अध्यक्ष राकेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि ऑनलाइन दवा बिक्री से स्थानीय दवा व्यापार प्रभावित हो रहा है। साथ ही बाजार में नकली दवाओं की बढ़ती बिक्री आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन चुकी है। उन्होंने मांग की कि सरकार ऑनलाइन दवा बिक्री पर नियंत्रण लगाए और नकली दवाओं के कारोबार पर कड़ी कार्रवाई करे। संगठन की ओर से सभी मेडिकल व्यापारियों से 20 मई को अपनी दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है।
विज्ञापन
इस अवसर पर संरक्षक रमेश चंद्र त्रिपाठी, महामंत्री आशीष पोरवाल, कोषाध्यक्ष सुनील राजपूत सहित शिव मेडिकल स्टोर, कृतिका मेडिकल स्टोर एवं अन्य व्यापारी मौजूद रहे।