फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Medical college road repaired, relief to patients

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज की सड़क हुई दुरुस्त, मरीजों को राहत

Thu, 07 May 2026 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 07 May 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Medical college road repaired, relief to patients
फोटो-6- गड्ढों के कंक्रीट भरे जाने के बाद समतल हुई सड़क। संवाद
ककोर। चिचौली मेडिकल कॉलेज परिसर में लंबे समय से खराब पड़ी उबड़-खाबड़ सड़क दुरुस्त करा दी गई है। अब मरीजों को आवागमन में राहत मिलेगी। खास तौर पर चलने में असमर्थ स्ट्रेचर व व्हीलचेयर पर ले जाए जाने वाले मरीजों को अब दर्द नहीं झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की नई बिल्डिंग में ओपीडी का संचालन किया जा रहा है लेकिन एक्सरे, अल्ट्रासाउंड व सीटी स्कैन के लिए मरीजों को पुरानी बिल्डिंग तक आना पड़ता है। 100 मीटर के सफर में स्ट्रेचर व व्हीलचेयर पर आने जाने वाले मरीजों को गड्ढेदार सड़क दर्द दे रही थी।
विज्ञापन

मरीजों से लेकर तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा था। लगातार सड़क की मरम्मत को लेकर उठ रही मांग को लेकर मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन से भी संपर्क साधा था लेकिन बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने स्वयं से इस जर्जर सड़क का पैचवर्क कराया है। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. पवन कुमार शर्मा ने बताया कि सड़क को दुरुस्त करा दिया गया है। अब लोगों को आवागमन में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed