फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Medical college and bus stand roads bad, will be bad in rain

Auraiya News: मेडिकल कॉलेज और बस अड्डे के मार्ग बदहाल, बारिश में होंगे बेहाल

Thu, 25 May 2023 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Thu, 25 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Medical college and bus stand roads bad, will be bad in rain
दिबियापुर। जिले में विकास के नए आयाम स्थापित करने के लिए तैयार हो रहे मेडिकल कॉलेज, दिबियापुर बस अड्डा एवं यूपीएसआईडीसी के प्लास्टिक सिटी तक पहुंचने वाले मार्ग बदहाल हैं। यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं, सड़कों पर भरा पानी और गड्ढे दुर्दशा बयां कर रहे है। बारिश में हालात और बुरे होंगे। जून में मेडिकल कॉलेज संचालित होना है, ऐसे में यहां पहुंचना भी चुनौती भरा होगा।
विज्ञापन

सेहुद ग्राम पंचायत के मजरा बरमूपुर में राजकीय मेडिकल कालेज का निर्माण हो रहा है। यहां जून से पहले बैच की कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है। लेकिन बिलरायां पनवाड़ी राजमार्ग पर स्थित औरैया-कन्नौज मार्ग के समाधान का पुर्वा से मेडिकल कॉलेज तक पहुंचने वाला मुख्य मार्ग अभी तक बदहाल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रतिदिन निर्माण सामग्री से लदे डंपर और ट्रक गुजरने के कारण रास्ता और अधिक बदहाल हो चुका है। यदि इसी सत्र में मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू होती हैं तो मेडिकल के छात्र-छात्राओं के साथ प्रोफेसरों को कैंपस तक पहुंचना दुश्वार होगा।
विज्ञापन

कंचौसी मोड़ पर यूपीएसआईडीसी के प्लास्टिक सिटी स्थापित है। प्रदेश सरकार प्लास्टिक सिटी को विकसित करना चाहती है। यहां देश के विभिन्न शहरों से उद्यमियों को आमंत्रित किया जा रहा है। परंतु औरैया दिबियापुर मार्ग से कंचौसी मोड़ होते हुए प्लास्टिक सिटी तक पहुंचने वाला मार्ग जर्जर हालात में है। इसके बनवाने के लिए उद्यमी व स्थानीय लोग सालों से मांग उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ ऐसी ही स्थिति दिबियापुर के जमुहां में बन रहे बस अड्डा की है। बस अड्डे की बिल्डिंग और परिसर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। केवल शासन से उद्घाटन की हरी झंडी मिलना शेष रह गया है। मगर फफूंद दिबियापुर मार्ग से बस अड्डा होते हुए केंझरी तक जाने वाला मार्ग अत्यंत बदहाल है। गहरे गड्ढों के कारण स्थानीय लोग एवं राहगीर परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द सड़क बनवाए जाने की मांग की है।

वर्जन
सभी प्रमुख मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की कार्ययोजना बनाकर उच्चाधिकारियों की संस्तुति के लिए भेज दी गईं हैं। इसमें मेडिकल कालेज, बस अड्डा आदि प्रमुख परियोजनाओं तक पहुंचने वाले मार्ग भी सम्मिलित हैं। शासन से स्वीकृति मिलते ही काम शुरू कराए जाएंगे।- अभिषेक यादव, अधिशाषी अभियंता पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed