{"_id":"68efdcf0da072fe6750b5a27","slug":"mbbs-students-were-sworn-in-wearing-white-coats-auraiya-news-c-211-1-aur1006-133076-2025-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सफेद कोट पहन एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सफेद कोट पहन एमबीबीएस छात्र-छात्राओं को दिलाई गई शपथ
Wed, 15 Oct 2025 11:12 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो-15एयूआरपी 05- शपथ ग्रहण के दौरान मौजूद छात्र व स्टॉफ। स्रोत:कर्मी
औरैया। मेडिकल कॉलेज में बुधवार को ‘वाइट कोट सेरेमनी’ का आयोजन किया गया। इसमें नया प्रवेश पाने वाले एमबीबीएस बैच-2025 के छात्रों को औपचारिक रूप से चिकित्सा पेशे में शामिल किया गया। इस दौरान छात्रों को शपथ भी दिलाई गई।
संस्थान के वरिष्ठ संकाय सदस्यों ने छात्रों को सफेद कोट पहनाया। कॉलेज के डीन डॉ. मुकेश वीर सिंह ने कहा कि सफेद कोट केवल एक वस्त्र नहीं, बल्कि यह सेवा, करुणा और जिम्मेदारी का प्रतीक है। आप सभी भावी चिकित्सक न केवल रोगों का उपचार करेंगे, बल्कि समाज की सेवा का भी संकल्प लें। उपप्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार मेघवानी ने कहा कि समय अच्छा हो या बुरा छात्रों को धैर्य का साथ नहीं छोड़ना चाहिए।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि किताबों के ज्ञान के साथ व्यावहारिक ज्ञान भी जरूरी है। दंत विभागाध्यक्ष डॉ. जूही यादव ने नियमों का पालन करने एवं हर दिन को अच्छे से जीने व नया कार्य सीखने की सलाह दी। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. संजीव दवे ने छात्रों को चरक शपथ दिलाकर यह संकल्प दिलाया कि वे सदैव मानवता की सेवा करेंगे। अपने पेशे में ईमानदारी और निष्ठा बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में डॉ. अमन कुमार, डॉ. आदित्य पांडे, डॉ. राहुल वर्मा, डॉ. घनश्याम मिश्रा, डॉ. संतोष कन्ना, डॉ. राहुल कुमार शुक्ला, डॉ. पुष्पेंद्र पुष्कर, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. पूनम तिवारी, डॉ. कुमकुम रानी, डॉ. अलंकृता आचार्य, डॉ. प्रियंका साहू समेत अन्य स्टॉफ मौजूद रहा।