{"_id":"69ebbf3369a9a6863e018c56","slug":"mayank-overcame-his-struggles-and-secured-the-5th-position-auraiya-news-c-211-ka11004-143625-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: संघर्षों को मात दे मयंक ने पाया 5वां स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: संघर्षों को मात दे मयंक ने पाया 5वां स्थान
Sat, 25 Apr 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 25 Apr 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
फोटो-7- मयंक का मुंह मीठा कराती बहन। संवाद
फफूंद। कस्बे के मोहल्ला बरकी टोला निवासी और श्रीराधा कृष्ण इंटर कॉलेज, कटरा के हाईस्कूल के छात्र मयंक राठौर ने बोर्ड परीक्षा में 94.1 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले की टॉप टेन सूची में 5वां स्थान हासिल किया है।
वर्ष 2011 में उसके पिता राममिलन राठौर का निधन हो गया था। उस समय मयंक महज एक वर्ष का था। परिवार पर आए इस कठिन दौर में उनकी मां रेखा देवी ने हिम्मत नहीं हारी और कुछ वर्षों बाद वह फफूंद अपने मायके आ गईं। भाई पवन के सहयोग से सिलाई का काम शुरू कर अपने बेटे मयंक और बड़ी बेटी स्नेहा की परवरिश की।
मयंक भी शुरू से ही पढ़ाई के प्रति गंभीर और मेहनती रहा। उन्होंने अपनी लगन और निरंतर परिश्रम के दम पर यह मुकाम हासिल किया। मयंक सिविल सर्विस की तैयारी करना चाहते हैं।
विज्ञापन
-- -
पिता के निधन के बाद भी नहीं टूटा साहस
फफूंद। कस्बे के गांव रामपुर बिहारी निवासी श्रीराधा कृष्ण इंटर कॉलेज, कटरा फफूंद की हाईस्कूल की छात्रा नित्या पाल ने बोर्ड परीक्षा में 94.3 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले की टॉप-10 सूची में चौथा स्थान प्राप्त किया है।
नित्या तीन बहनों में दूसरे स्थान पर हैं। वर्ष 2023 में उनके पिता अनिल कुमार पाल का हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। इस कठिन समय में उनकी मां राधा देवी ने हिम्मत नहीं हारी और खेतों में मेहनत करने के साथ ही भैंस पालन कर दूध बेचकर बच्चों की परवरिश की।
नित्या की बड़ी बहन निधि ने भी वर्ष 2023 में हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 92 प्रतिशत अंक पाकर जिले की टॉप-10 सूची में स्थान बनाया था। नित्या का कहना है कि वह डॉक्टर बनना चाहती हैं। इसकी तैयारी में जुटेगी।