{"_id":"623a196546ef2e62785c8baa","slug":"maut-marpeet-hatya-auraiya-news-knp6869379142","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी बेटे के पीटने से घायल मां की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबी बेटे के पीटने से घायल मां की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल। होली के दिन जमीन के बटवारे को लेकर शराबी बेटे ने मां को पीटकर घायल कर दिया था। सोमवार देर रात उनकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने आरोपी बेटे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। दुर्वासपुर निवासी ध्रुव सिंह ने आरोप लगाया कि 18 मार्च होली के दिन शराब के नशे में भाई इंदर सिंह ने जमीन के बटवारे को लेकर मां द्रोपदी (60) को मारपीट कर घायल कर दिया था।
मां का सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में इलाज चल रहा था। वहां सोमवार देर रात द्रोपदी की मौत हो गई। पुलिस ने ध्रुव सिंह की तहरीर पर इंदर सिंह के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।